{"_id":"65cd42e1cd8c2bfc0a082884","slug":"bank-branch-manager-accused-of-misconduct-moradabad-news-c-15-1-mbd1014-344206-2024-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: बैंक के शाखा प्रबंधक पर लगाया दुर्व्यवहार का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: बैंक के शाखा प्रबंधक पर लगाया दुर्व्यवहार का आरोप
विज्ञापन
अगवानपुर (मुरादाबाद)। कांग्रेस के यूथ जिलाध्यक्ष दानिश सैफी ने अगवानपुर स्थित प्रथमा ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है। उन्होंने एरिया मैनेजर से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
जिलाध्यक्ष यूथ कांग्रेस दानिश सैफी का कहना है कि बुधवार को उन्होंने एरिया मैनेजर गोविंद रावत को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि मंगलवार को वह अगवानपुर की प्रथमा ग्रामीण बैंक में करीब ढाई लाख रुपये का चेक कैश कराने के लिए गए थे। वह अपनी लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। इस बीच कैशियर अपने दूसरे कामों में व्यस्त हो गए। शिकायत करने पर दानिश की कैशियर से कहासुनी होने लगी। आरोप है कि बैंक प्रबंधक ने स्टाफ को समझाने की जगह उन्हें ही हड़काने लगीं। शाखा प्रबंधक राखी शर्मा ने बताया कि कैश काउंटर की तरफ जाने की अनुमति किसी को नहीं है। दानिश को कैश काउंटर की ओर जाने से सुरक्षा गार्ड ने रोक दिया था। उनको लगा प्रबंधक ने उनको जानबूझकर रोका है। इसको लेकर उन्होंने शिकायत की थी।