फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Bam-bam, har-har, the city is immersed in the devotion of the innocent.

Moradabad News: बम-बम, हर-हर, भोले की भक्ति में डूबा शहर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Bam-bam, har-har, the city is immersed in the devotion of the innocent.
मुरादाबाद। महाशिवरात्रि पर बुधवार को हर ओर आस्था की बयार बही। हरिद्वार और ब्रजघाट से गंगाजल लेकर पहुंचे कांवड़ियों ने शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। अन्य श्रद्धालुओं ने भी लाइनों में लगकर बारी-बारी से भोलेनाथ को बेलपत्र, भांग, धतूरा, फल और फूल अर्पित किए। पूजा-अर्चना कर परिजनों के अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की।
विज्ञापन

महाशिवरात्रि पर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए कांवड़िये जल लेकर मंगलवार दोपहर से ही मंदिरों में पहुंचे लगे थे। शिवालयों में भी आधी रात से रुद्राभिषेक का दौर शुरू हो गया, जबकि बुधवार तड़के तीन बजे से कांवड़ियों ने भगवान शिव का जलाभिषेक शुरू कर दिया। इसके साथ ही शिवालय बम-बम, हर-हर के जयकारों से गूंजने लगे।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने सुबह जलाभिषेक किया और शाम को मंदिरों में दीये जलाए। भजन संध्या में भोलेनाथ का गुणगान किया गया। मंदिर में जलाभिषेक और सड़कों पर शोभायात्रा निकलने से माहौल शिवमय नजर आया। मंदिरों के बाहर फल, फूल, पूजा की सामग्री और प्रसाद की दुकानें सजी हुई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------

हरिद्वार से मंगवाया पांच सौ लीटर गंगाजल
श्रद्धालुओं की सबसे ज्यादा भीड़ शहर के प्राचीन मंदिर चौरासी घंटा में रही। मंगलवार शाम से ही श्रद्धालु कांवड़ लेकर पहुंचने लगे थे। रातभर भजन-कीर्तन का दौर चला। सुबह कांवड़ चढ़ाना शुरू हुआ। इसके बाद अन्य श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। पुरुष-महिलाएं ही नहीं, बल्कि बच्चों ने भी मंदिर में भगवान की पूजा-अर्चना की। मंदिर में लंबी लाइनें लगी थीं। मंदिर में प्रवेश और बाहर निकलने के लिए अलग-अलग द्वार से व्यवस्था की गई थी। मंदिर परिसर को फूलों से सजाया गया था। श्रद्धालुओं के लिए हरिद्वार से पांच सौ लीटर गंगाजल मंगवाया गया था। जैसे ही श्रद्धालु मंदिर में प्रवेश कर रहे थे तो उन्हें लोटा आदि में जल दिया जा रहा था। दोपहर बाद तक जलाभिषेक का दौर चला। इसके बाद शाम को मंदिर में हवन किया गया। मुख्य पुजारी पंडित विष्णुदत्त शर्मा के नेतृत्व में विधि विधान से पूजा के बाद भगवान भोलेनाथ को भोग लगाया गया और प्रसाद वितरित किया गया।
हिंदू मंडल किसरोल की ओर से 84 घंटा मंदिर में भगवान पशुपतिनाथ की महाआरती का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि कुंदरकी विधायक रामवीर सिंह, भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय शर्मा, एसपी सिटी रणविजय सिंह, एडीएम प्रशासन गुलाबचंद, सुधीर शर्मा एडवोकेट, संयुक्त व्यापार मंडल के अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल जॉनी ने आरती कर शहरवासियों की सुख समृद्धि की प्रार्थना की। इस दौरान अतुल सोती, श्याम बिहारी शर्मा, विपिन गुप्ता, प्रेम प्रजापति, आलोक सैनी, सत्यदेव शर्मा आदि मौजूद रहे।
--------


चारों पहर हुए रुद्राभिषेक
श्री महाकालेश्वर धाम में सुबह बड़ी संख्या में कांवड़ियों के अलावा श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। शाम को मंदिर में ओमसंस परिवार की ओर से रुद्राभिषेक किया गया। चारों पहर का अलग-अलग विधान से हवन और रुद्राभिषेक आचार्य गणेशानंद और पंडित रवि पाठक ने मंत्रोच्चार से करवाया। भगवान भोलेनाथ की आरती कर प्रसाद वितरित किया गया।
-----------

सुबह जलाभिषेक और रात में रुद्राभिषेक
झारखंडी महादेव मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु कांवड़ लेकर पहुंचे। शनिवार सुबह चार बजे से मंदिर में कांवड़ चढ़ना शुरू हो गई थी। मुख्य पुजारी पंडित भोलेनाथ योगीराज ने बताया कि मंदिर के सेवादारों के अलावा पुलिस की भी व्यवस्था रही। दोपहर बाद तक जलाभिषेक किया गया। शाम को बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर में प्रसाद चढ़ाने के लिए पहुंचे। रात नौ बजे महाआरती कर प्रसाद वितरित किया गया। रात में तीन बार रुद्राभिषेक हुआ।इसके अलावा मनोकामना मंदिर रेलवे कॉलोनी को फूलों से सजाया गया। सुबह पांच बजे से कांवड़ चढ़ाने के अलावा स्थानीय श्रद्धालु ने भी दोपहर दो बजे तक जलाभिषेक किया। सुबह रुद्राभिषेक के बाद आरती की गई। श्रद्धालु को प्रसाद वितरित किया गया।
----------


इन मंदिरों में रही श्रद्धालु की भीड़
चौरासी घंटा मंदिर, झारखंडी महादेव मंदिर, पंचमुखी महादेव मंदिर, प्राचीन शिव मंदिर झांझनपुर, श्री शिव मंदिर सागर सराय, श्री शिव ऋणमुक्तेश्वर मंदिर, माता मंदिर लाइनपार, श्री शिवहरि मंदिर रामगंगा विहार, ढाब वाला मंदिर, राधा-कृष्ण मंदिर सिविल लाइंस आदि में श्रद्धालुओं ने विधि विधान से भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की।
--------

भोले की बरात में झूमे श्रद्धालु
झारखंडी महादेव मंदिर से बुधवार शाम को भगवान भोलेनाथ की बरात निकाली गई। भोलेनाथ नंदी पर सवार थे। ढोल-नगाड़े और बैंड बाजे के साथ भजन बज रहे थे। श्रद्धालु भोले की भक्ति में डूबकर झूमते हुए चल रहे थे। बरात नागफनी थाना से होते हुए वाल्मीकि बस्ती के मंदिर पर पहुंची। वहां पर मां पार्वती ने भोलेनाथ के गले में वरमाला डाली। महंत भोलेनाथ योगीराज के नेतृत्व में सात फेरे और विदाई का कार्यक्रम किया गया। राधा-कृष्ण, भगवान शंकर और माता पार्वती की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। इस दौरान अखिल कुमार, अभिषेक, यश, अंकित, उप महंत अमित नाथ उर्फ बॉबी, लवकुश, कान्हा आदि मौजूद रहे।
----------

फलों और ठंडाई का किया वितरण
कोर्ट रोड स्थित प्राचीन श्री दुर्गा मंदिर जीर्णोद्धार एवं उत्थान कमेटी द्वारा धूमधाम से महाशिवरात्रि पर्व मनाया गया। श्रद्धालुओं को फल और ठंडाई का वितरण किया गया। शाम को भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया गया। इस दौरान जिला अध्यक्ष भाजपा आकाश पाल, डॉ विवेक गोयल, श्रीकांत, अध्यक्ष रामचंद्र, महामंत्री योगेंद्र, कोषाध्यक्ष संजय यादव आदि मौजूद रहे।
-----


शोभायात्रा में भोलेनाथ के जयकारों की गूंज
योगी महासंघ के द्वारा बुधवार को शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा जीरो प्वाइंट दिल्ली रोड से शुरू हुई और इसके बाद गागन चौराहा, चौधरी चरण सिंह चौक होते हुए प्रकाश नगर चौराहा पहुंची। भोलेनाथ के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव मोनू सैनी का सभी पदाधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया। इस दौरान जिला अध्यक्ष अभिषेक सैनी, जिला प्रभारी गौरव शर्मा, तनुज सैनी, अंकुर सैनी, हर्षित गुप्ता आदि मौजूद रहे।
--------


शिव-पार्वती की झांकी रही आकर्षण का केंद्र
गौर ग्रेसियस में बुधवार सुबह से ही मंदिर में रौनक थी। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रयागराज संगम से लाए गए जल से भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। बच्चों ने भी बेलपत्र, धतूरा और फूल अर्पित कर भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया। मंदिर में शिव-पार्वती की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। भोलेनाथ और मां पार्वती के स्वरूपों की प्रस्तुति ने मन मोहा। इस दौरान ज्योति सिंह, रश्मि अग्रवाल, शीतल नागपाल आदि मौजूद रहीं।
--------

किशोरों ने संगम के जल से किया स्नान
राजकीय संप्रेक्षण गृह किशोर मुरादाबाद में प्रयागराज से मंगवाए गए संगम के जल से किशोरों ने स्नान किया। अधीक्षक मुकेश कुमार चौधरी ने बताया कि संगम का जल योग शिक्षक गौरव त्यागी द्वारा प्रयागराज से लाया गया है। संप्रेक्षण गृह में बम-बम भोले की गूंज रही।

-----------

भंडारे में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
श्री शिव धाम प्रकटेश्वर लाडला वाद मंदिर कांठ में श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। इसके बाद भंडारे में प्रसाद वितरित किया गया। श्रद्धालुओं को हनुमान चालीसा की पुस्तक भी भेंट की गईं। इस दौरान संस्थापक अरविंद चौधरी, यशपाल चौधरी, विपिन चौधरी, महेश बिश्नोई, मुकुल बिश्नोई आदि मौजूद रहे। श्री कामेश्वर नाथ 84 घंटे मंदिर किसरौल एवं झारखंडी मंदिर में नागरिक सुरक्षा सिविल डिफेंस के वार्डंस ने व्यवस्था बनवाने और शांतिपूर्ण जलाभिषेक करवाने में सहयोग किया। इस दौरान उपनियंत्रक नीरज चक, अशोक कुमार गुप्ता, सूरज प्रकाश, निमित जायसवाल, आशीष त्रिवेदी आदि ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed