{"_id":"60f873c28ebc3e73532b94b8","slug":"bakrid-in-moradabad-city-city-news-mbd396539299","type":"story","status":"publish","title_hn":"मस्जिदों में हुई नमाज, घरों में कुर्बानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मस्जिदों में हुई नमाज, घरों में कुर्बानी
विज्ञापन
शहर में भ्रमण के दौरान हाथ जोड़कर लोगों को मुबारकबाद देते जिला अधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह
- फोटो : CITY
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। बकरीद का पर्व जिले में उल्लास के साथ खुशनुमा माहौल में मनाया गया। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अपने घरों अथवा मोहल्लों की मस्जिदों में नमाज अदा की और घरों में कुर्बानी कराई। नमाज के बाद सभी ने मुल्क में अमन-चैन, भाईचारा बनाए रखने के साथ कोरोना के खात्मे की दुआ की। शांति सुरक्षा के दृष्टिकोण से शहर के सभी प्रमुख स्थानों और मस्जिदों के आसपास पुलिस बल तैनात रहा। डीएम और एसएसपी ने भी शहर का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया।
बकरीद के मौके पर बुधवार को सुबह से ही नमाज और कुर्बानी की तैयारी का सिलसिला शुरू हो गया था। कोविड के चलते ईदगाह में नमाज नहीं होने पर लोगों ने अपने घरों अथवा मोहल्लों की मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की। शहर इमाम हकीम सैयद मासूम अली और नायब इमाम सैयद फहद अली ने मुफ्तीटोला स्थित अपने मोहल्ले की इमली वाली मस्जिद में नमाज अदा की। यहां मस्जिद के पेश इमाम कारी मोहम्मद आजम ने नमाज अदा कराई। शहर की बागवाली मस्जिद में पेश इमाम कारी हम्माद ने, गलशहीद स्थित बड़ी मस्जिद में कारी अब्दुल खालिक ने, लाजपत नगर स्थित बिलाल मस्जिद में कारी उस्मान ने नमाज अदा कराई। मुगलपुरा स्थित आयशा मस्जिद में मौलाना नाजिम ने नमाज अदा कराई। यहां गुलामाने मुस्तफा कमेटी के अध्यक्ष हाजी फय्याज अंसारी, संस्थापक एवं पार्षद सलीम वारसी, महासचिव उस्मान अली, प्रचारमंत्री नावेद अली बेग, मासूम अली सलमानी, मस्जिद के मुतवल्ली हाजी अनीस अहमद खान आदि ने नमाज अदा की। इसके अलावा शहर के मोहल्ला असालतपुरा, नवाबपुरा समेत शहर की सभी मस्जिदों में लोगों ने ईद-उल-अजहा की नमाज पढ़ी।
नमाज से पहले मस्जिद के पेश इमामों ने ईद-उल-अजहा की फजीलत पर विस्तार से रोशनी डाली। साथ ही सभी को कुर्बानी से जुड़े पहलुओं व उसके तौर तरीकों को भी बताया। कुर्बानी के दौरान साफ सफाई को लेकर बरती जाने वाली सावधानियों का भी जिक्र किया। इस मौके पर शहर की सभी मस्जिदों में कोरोना महामारी के मुल्क से खात्मे के साथ देश में अमन, चैन और भाईचारा कायम रखने की दुआ की गई। कुर्बानी का सिलसिला भी पूरे दिन चलता रहा। लोगों ने प्रशासन की गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए घरों में कुर्बानी कराई।