फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Bajrang Dal workers took a pledge to protect the country.

Moradabad News: बजरंग दल के कार्यकर्ताओं से देश की रक्षा का लिया प्रण

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Bajrang Dal workers took a pledge to protect the country.
मुरादाबाद। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की तरफ से कृष्ण बाल विद्या मंदिर मंगूपुरा में शौर्य प्रशिक्षण वर्ग का शनिवार को समापन समारोह आयोजित किया गया। बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक किशन प्रजापति ने कहा कि कार्यकर्ताओं ने देश की रक्षा का प्रण लिया है।
विज्ञापन

बताया गया कि यहां 27 जिलों से आए बजरंग दल के 165 कार्यकर्ताओं ने धनुष, दंड, आग से बचाव आदि के बारे में सात दिनों तक विधिवत प्रशिक्षण लिया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक किशन प्रजापति ने कहा कि बजरंग दल के सभी कार्यकर्ताओं ने देश और सनातन धर्म की रक्षा करने का प्रण लिया है।
विज्ञापन

देश में अनेकों संगठन समाजको तोड़ने की साजिश कर रहे हैं। देश में नशे के द्वारा हमारी युवा पीढ़ी को खोखला किया जा रहा है। इसी प्रकार लव जिहाद से देश को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं से विरोध करने का आह्वान किया। इस दौरान फिनिस्को इंटरनेशनल के अध्यक्ष पुनीत आर्य, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. शैफाली सिंह, विहिप के केंद्रीय मंत्री मंत्री डॉ. राज कमल गुप्ता, प्रिया अग्रवाल, विभोर गुप्ता, आनंद मोहन गुप्ता, बृजेश, संगठन मंत्री अनिल कठेरिया मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed