फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Bajrang Dal worker shot dead

Moradabad News: बजरंग दल के कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
Bajrang Dal worker shot dead
मुरादाबाद। चार माह पहले एक लड़की को लेकर इंस्टाग्राम पर हुए विवाद में सोमवार पांच बजे कटघर थाना क्षेत्र के बलदेवपुरी वसंत विहार चौराहे पर बजरंग दल के सूरज नगर खंड के संयोजक शाेभित ठाकुर उर्फ भूरा (20) की गोली मारकर हत्या कर दी गई।वारदात से गुस्साए कार्यकर्ताओं ने करीब दो घंटे तक हंगामा किया। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कटघर के गुलाबबाड़ी चुंगी सूरज नगर निवासी घनश्याम ठाकुर का इकलौता बेटा शोभित ठाकुर उर्फ भूरा दसवीं कक्षा में पढ़ता था। वह बजरंग दल में सूरज नगर खंड संयोजक भी था। घनश्याम ने बताया कि दोपहर करीब तीन बजे वह दोस्त गौतम कश्यप के साथ घूमने निकल गया। रास्ते में दो दोस्त आदित्य और रोहित मिल गए। चारों कटघर क्षेत्र में ही बलदेवपुरी वसंत विहार चौराहे पर पहुंच गए।
विज्ञापन

शाम पांच बजे वहां पहुंचे जतिन उर्फ लाला, अक्कू शर्मा, अविनाश पासी और रोहित जाटव ने शोभित को घेर लिया। अक्कू ने शोभित की कनपटी पर तमंचा सटाकर गोली मार दी। सूचना पर शोभित के चचेरे भाई प्रिंस शोभित को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना से गुस्साए बजरंग दल के कार्यकर्ता कटघर थाने के गेट पर जुट गए। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस कर्मियों ने रोकने की कोशिश की तो कार्यकर्ताओं ने अभद्रता का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। करीब दो घंटे बाद एसपी सिटी और बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के वरिष्ठ पदाधिकारियों के समझाने पर माने।

पुलिस की पड़ताल में सामने आया है कि अविनाश और शोभित के बीच चार माह पहले एक लड़की को लेकर इंस्टाग्राम पर विवाद हुआ था। इसी विवाद में हत्याकांड को अंजाम दिया गया है। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed