{"_id":"5d2cef888ebc3e6cbd38dfe6","slug":"bajrang-dal-activists-ruckus-after-notification-of-conversion-of-hindus-in-moradabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीः धर्म परिवर्तन को लेकर हंगामा, ईसाई धर्म के पदाधिकारी सहित चार लोग पुलिस हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः धर्म परिवर्तन को लेकर हंगामा, ईसाई धर्म के पदाधिकारी सहित चार लोग पुलिस हिरासत में
Tue, 16 Jul 2019 02:56 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 16 Jul 2019 02:56 AM IST
विज्ञापन
धर्म परिवर्तन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चक्कर की मिलक में एक घर में चल रही चंगाई सभा में हिंदुओं के धर्म परिवर्तन की सूचना पर हिंदू जागरण मंच और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जाकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रार्थना सभा रुकवा दी। प्रार्थना सभा करने आए चार लोगों को पुलिस थाने ले आई है। इनमें से दो युवतियां हैं। इसके बाद दोनों ही संगठनों के पदाधिकारियों ने सिविल लाइन थाने पहुंचकर हंगामा किया और आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में सिविल लाइन थाने में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
चक्कर की मिलकर में जगदीश सैनी का परिवार रहता है। उसने बताया कि उन्होंने अपने घर पर प्रार्थना सभा रखी थी। जिसमें देहरादून निवासी ईसाई धर्म के चार पदाधिकारी ये चारों लोग चंगाई सभा कर रहे थे, जिसमें करीब 50 लोग मौजूद थे। इस दौरान ही किसी ने हिंदू जागरण मंच और बजरंग दल के पदाधिकारियों को सूचना दे दी कि जगदीश के घर में हिंदुओं को धर्म परिवर्तन के लिए लालच दिया जा रहा है। खुद जगदीश के ही भतीजे चंदन, तेजपाल और परिवार के ही विनोद सैनी, बलवीर सैनी ने प्रार्थना सभा का विरोध जताया। सूचना पर दोनों संगठनों के पदाधिकारी पहुंचे तो पुलिस को भी सूचना दे दी गई। जबरदस्त हंगामे के बीच पुलिस ने वहां प्रार्थना सभा करने आए लोगों को बाहर निकाला और थाने ले आई। यहां पर जगदीश से पूछताछ की गई तो उसने खुद को हिंदू बताया। जानकारी दी कि उसका बेटा बीमार रहता था।
विज्ञापन
प्रार्थना सभा में एक साल से वह बेटे को लेकर जा रहे थे। अब उसकी तबीयत में सुधार है। इस वजह से ही वह घर पर प्रार्थना सभा करवा रहे थे। धर्म परिवर्तन के आरोपों को उन्होंने नकार दिया है। बजरंग दल के महानगर संयोजक वरुण शर्मा और हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारी कपिल कुमार ने बताया कि इस तरह से पहले भी शहर में कई बार हो चुका है। नागफनी में भी चार परिवारों का धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश की गई थी। उन्होंने पुलिस से मांग करते हुए कहा कि शहर में इस तरह की प्रार्थना सभाओं को शहर में किसी सार्वजनिक स्थल या हिंदुओं के घरों पर होने से रोका जाए। जिससे की ईसाई धर्म के लोग हिंदुओं को बरगलाकर उनका धर्म परिवर्तन न करवा सकें।
विज्ञापन
‘धर्म परिवर्तन की सूचना मिली थी लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। जगदीश के परिवार ने धर्म परिवर्तन करने से इंकार किया है। उन्होंने बताया कि वह हिंदू हैं, हिंदू ही रहेंगे। तहरीर मिली है, जांच की जा रही है। - राजेश कुमार, सीओ सिविल लाइंस