{"_id":"6259c438c47d0d12fe4b29b1","slug":"bail-application-given-by-ex-palika-chairman-moradabad-news-mbd4248749174","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व पालिकाध्यक्ष अजहर अहमद खां ने तीन मामलों में दाखिल किया जमानत प्रार्थनापत्र -00","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व पालिकाध्यक्ष अजहर अहमद खां ने तीन मामलों में दाखिल किया जमानत प्रार्थनापत्र -00
विज्ञापन
रामपुर। सपा नेता आजम खां के करीबी एवं पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष अजहर अहमद खां ने अपने अधिवक्ता के मध्यम से डूंगरपुर प्रकरण में दर्ज तीन मामलों में जमानत प्रार्थना पत्र दाखिल किया। कोर्ट ने पुलिस से रिपोर्ट तलब करते हुए सुनवाई के लिए 19 अप्रैल की तारीख तय की है।
पूर्व पालिकाध्यक्ष अजहर अहमद खां के खिलाफ गंज थाने में साल 2019 में 12 मामले दर्ज किए गए थे। इसके साथ ही उनके खिलाफ कोतवाली थाने में पांच और सिविल लाइंस थाने में भी दो मुकदमे दर्ज हैं। मुकदमे दर्ज होने के बाद से ही अजहर अहमद खां फरार चल रहे थे। जिसके बाद पुलिस ने 23 अगस्त 2020 को उनकी कुर्की तक कर ली थी। किंतु, इसके बाद भी वह पुलिस के हाथ नहीं आए। जिस पर पुलिस ने उन्हें भगोड़ा घोषित करते हुए 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया। पुलिस और कोर्ट की लगातार सख्ती के बाद 16 मार्च को उन्होंने मुरादाबाद कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया था। उनके खिलाफ मुरादाबाद में भी रामपुर की पूर्व सांसद व फिल्म अभिनेत्री जयाप्रदा के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में मुकदमा दर्ज था।
शुक्रवार को अजहर अहमद खां ने एमपी-एमएलए कोर्ट (सेशन कोर्ट) में अपने अधिवक्ता के माध्यम से तीन मामलों में जमानत प्रार्थना पत्र दाखिल किए। कोर्ट ने सुनवाई करते हुए पुलिस से रिपोर्ट तलब की है। अब इस मामले की अगली सुनवाई 19 अप्रैल को होगी।