{"_id":"69fa57f6cf7b3c1900078de6","slug":"bahujan-coordination-committee-sought-permission-for-mahapanchayat-thakurdwara-news-c-279-1-mo11005-115066-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: बहुजन समन्वय समिति ने मांगी महापंचायत की अनुमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: बहुजन समन्वय समिति ने मांगी महापंचायत की अनुमति
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। गांव नारायणपुर छंगा में 16 अप्रैल को हुए बवाल की विवेचना पुलिस 20 दिन बाद भी पूरी नहीं कर सकी है। इस प्रकरण में अभी कोई गिरफ्तारी भी नहीं हुई है। दलित परिवार को न्याय दिलाने के लिए बहुजन समन्वय समिति ने महापंचायत करने का निर्णय लिया है।
इसके लिए समिति के मुख्य संयोजक चंदन सिंह रेदास ने एसडीएम को प्रार्थना पत्र देकर 10 मई को महापंचायत के लिए अनुमति देने की मांग की है। महापंचायत का स्थान नगर के एसडीएच इंटर कॉलेज का मैदान बताया गया है। उल्लेखनीय है कि 16 अप्रैल को गांव नारायणपुर छंगा में भाजपा नेता अजय प्रताप सिंह के जन्मदिन की दावत में आंबेडकर पार्क के पास गाड़ियां खड़ी करने को लेकर विवाद हो गया था। दोनों पक्षों में जमकर पथराव हुआ था। मारपीट भी हुई थी। जिसमें दोनों पक्षों के 11 लोग घायल हो गए थे। इस दौरान वहां लगी डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा भी क्षतिग्रस्त हो गई थी। क्षतिग्रस्त प्रतिमा को पुलिस प्रशासन ने रातों-रात मरम्मत कराकर ठीक कर दिया था। घटना के बाद गांव में तनाव हो गया था। पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की है। अभी तक इस प्रकरण में किसी की गिरफ्तारी भी नहीं हुई है। हालांकि गांव में अभी भी पुलिस पीएसी तैनात है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज परमार का कहना है कि गांव में शांति है और पुलिस तैनात है। दोनों पक्षों की दर्ज रिपोर्ट की विवेचना की जा रही है। संवाद