फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   bachate rhe papiyo ko

आका बचाते रहे इन पुराने पापियों को

Mon, 16 Jan 2017 02:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Mon, 16 Jan 2017 02:32 AM IST
विज्ञापन
bachate rhe papiyo ko
लूट के बाद पैर छूकर माफी मांगता पुलिसवाला। - फोटो : अमर उजाला
अफसरों ने करतूत पर पर्दा न डाला होता तो दिल्ली के कारोबारी से एक लाख रुपये लूटने वाले सिपाही पहले ही सलाखों में पहुंच गए होते। आचार संहिता की आड़ में दिल्ली के व्यापारी से एक लाख रुपये लूटने वाले दोनों सिपाहियों ने नोटबंदी के बहाने भी जमकर लूटपाट की थी।
विज्ञापन


गांधीनगर के व्यापारी से सिपाहियों ने साढ़े चार लाख रुपये और लाइनपार के व्यापारी से ढाई लाख रुपये लूट लिए थे। दिल्ली के कारोबारी विवेक शर्मा से एक लाख रुपये लूटने के मामले में गिरफ्तार हुए कोतवाली के सिपाही मोतीराम और जयप्रकाश के कारनामे एक - एक कर सामने आने लगे हैं।
विज्ञापन


पुलिस पूछताछ में पता चला है कि आचार संहिता के नाम पर व्यापारी को लूटने वाले सिपाहियों ने नोटबंदी के नाम पर भी कई लोगों की रकम छीनी थी। आठ नवंबर को लागू हुई नोटबंदी के चार दिन बाद ही इन सिपाहियों ने अपने अन्य साथियों की मदद से गलशहीद और कोतवाली के बॉर्डर पर गांधी नगर के एक व्यापारी को रोक लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापारी के पास करीब साढ़े चार लाख रुपये के पुराने नोट थे। व्यापारी अपनी रकम एक्सचेंज करने जा रहा थे। व्यापारी ने लाख तर्क दिए लेकिन सिपाहियों ने एक नहीं मानी और जेल भेजने की धमकी देकर 4.5 लाख रुपये छीनकर भगा दिया। इसी तरह इंपीरियल तिराहे पर भी कालेधन के शक में पुलिस ने लाइनपार के दवा व्यापारी को पकड़ लिया था।


उसके पास ढाई लाख रुपये थे। पुलिस ने व्यापारी से रकम छीनी और भगा दिया। दोनों मामलों की शिकायतें पीड़ितों ने पुलिस से की थी, लेकिन एक्शन नहीं हुआ। पब्लिक से लूटपाट कर रहे पुलिस के इस गैंग में कुछ सब इंस्पेक्टर भी बताए जा रहे हैं। हालांकि सीओ की फटकार के बाद कोतवाली पुलिस ने हांकि सीओ ने मामले को रफादफा करते हुए व्यापारी की रकम वापस करा दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed