{"_id":"68702697c639383a0e0e2253","slug":"baba-siddha-bali-fulfills-every-wish-of-the-devotees-kanth-news-c-277-1-smbd1007-109324-2025-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: श्रद्धालुओं की हर मनोकामना पूर्ण करते हैं बाबा सिद्धबली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: श्रद्धालुओं की हर मनोकामना पूर्ण करते हैं बाबा सिद्धबली
Fri, 11 Jul 2025 02:16 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Fri, 11 Jul 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
कांठ। बृहस्पतिवार को गुरु पूर्णिमा का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जगह-जगह हुए यज्ञ अनुष्ठानों में भाग लेकर श्रद्धालुओं ने आहुतियां दी और भंडारों में प्रसाद ग्रहण कर धर्मलाभ प्राप्त किया। कांठ के गांव गुलड़िया स्थित श्री बाला जी दरवार एवं कमलनाथ आश्रम पर चल रहे तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान के क्रम में बृहस्पतिवार को श्री रामचरित मानस अखंड पाठ का समापन किया गया। इसके बाद सामूहिक रूप से गुरु वंदना, सुंदरकांड, श्री राम स्तुति, हनुमान चालीसा, बजरंग वाण, शनि चालीसा, भजन-कीर्तन और आरती की गई। आश्रम के महंत बाबा कमलनाथ उर्फ तेजराम ने गुरु पूर्णिमा के बारे में बताया। शनि सेवक सुरेंद्रनाथ ने श्री शनिदेव को चोला अर्पित कर कहा कि जो श्रद्धालु बाबा सिद्धबली और शनिदेव की परिक्रमा करते हैं, उनकी मनोकामना अवश्य पूर्ण होती है। अंत में यहां श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण कर भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर धर्मलाभ प्राप्त किया। इस अवसर पर सतपाल सिंह, मुखराम सिंह, मानू, अरविंद, कुंवरपाल सिंह, रजत, राजीव कुमार, साबिर हुसैन, हरि यादव, अरविंद, वेदप्रकाश शर्मा, धर्मेंद्र यादव, सुरेंद्रनाथ, डॉ. हरिओम सिंह, विकास विश्नोई, विनय कुमार, मोहन पहलवान, राजीव कुमार, शीला देवी, डोली, रेखा, नीतू, विमला, बबीता, छाया, अमरावती, पुष्पा, वर्षा, प्रया, यश, अंजू, मंजू, ज्योति, मनीषा, निहारिका, चंचल, निक्की आदि श्रद्धालु रहे।
..फोटो सं. 10
विज्ञापन
..फोटो सं. 10