{"_id":"63b533c9b340a2644535dc35","slug":"ba-student-commits-suicide-in-domestic-dispute-in-amroha","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha Suicide: बीए की छात्रा ने फंदे से लटक कर दी जान, सामने आई ये वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha Suicide: बीए की छात्रा ने फंदे से लटक कर दी जान, सामने आई ये वजह
Wed, 04 Jan 2023 01:37 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 04 Jan 2023 01:37 PM IST
सार
अमरोहा में बीए की छात्रा ने आत्महत्या कर ली। आत्महत्या की वजह घरेलू कलह बताई जा रही है। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के डिडौली कोतवाली इलाके के एक गांव में घरेलू कलह के चलते बीए की छात्रा (20) ने फंदे से लटककर जान दे दी। बाद में परिजनों ने बगैर पुलिस कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव मजदूर का परिवार रहता है। रोजमर्रा की मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करने वाले मजदूर के परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटे और एक बेटी थी। मजदूर की बेटी स्थानीय निजी डिग्री कॉलेज बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। बताया जा रहा है कि मजदूर के परिवार में किसी बात को लेकर गृह क्लेश चल रहा था।
मंगलवार की शाम परिवार के सभी सदस्य खाना खाकर सोए थे। तब जक सबकुछ ठीक था। लेकिन गृह क्लेश के आहत छात्रा ने मंगलवार की रात घर के कमरे में ही दुपट्टे के सहारे फंदे पर लटककर जान दे दी।
विज्ञापन
बुधवार की सुबह परिजनों ने छात्रा का शव फंदे पर लटकता देखा तो उनके होश उड़ गए। आनन-फानन परिजनों ने शव को उतारा और बिना पुलिस कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। इंस्पेक्टर पीके चौहान ने घटना की जानकारी होने से इनकार किया है।