{"_id":"5b2428be4f1c1bc96b8b65ac","slug":"azhar-could-be-candidate-of-congress-from-moradabad-in-loksabha-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"सियासी पिच पर दूसरी पारी की तैयारी में अजहर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सियासी पिच पर दूसरी पारी की तैयारी में अजहर
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jun 2018 02:29 AM IST
विज्ञापन
अजहरुद्दीन
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोहम्मद अजहरुद्दीन मुरादाबाद से अपनी दूसरी सियासी पारी खेलने की तैयारी में हैं। उन्होंने 2009 में यहां से सियासी ओपनिंग कर कांग्रेस को 25 साल बाद जीत दिलाकर संसद का रास्ता दिखाया था। वह मुरादाबाद में ईद की नमाज अदा करने के साथ-साथ लोगों से मिलने आए हैं।
क्रिकेटर अजहरुद्दीन 2019 के लोकसभा चुनावों में कांग्रेस के संभावित प्रत्याशी माने जा रहे हैं। ईद पर मुरादाबाद में रहकर वह इसके संकेत देंगे। 2009 में यहां से जीत कर राजनीतिक सफर शुरू करने वाले अजहरुद्दीन ने 2014 में माधोपुर से चुनाव लड़ा था। वहां पर उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा था। ईद पर उनके मुरादाबाद में आने से सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। यदि वह चुनाव लड़ते हैं तो कांग्रेस और अजहरुद्दीन दोनों को संजीवनी मिलने की उम्मीद है। कांग्रेस उन्हें चुनावी समर में उतारती है तो मुकाबला भाजपा प्रत्याशी से होने की उम्मीद है।
पिछले दिनों सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सपा - बसपा गठबंधन को लेकर बयान दिया था। उसी के बाद माना जा रहा है कि कांग्रेस को गठबंधन में शामिल नहीं किया जाएगा। उनके इस बयानों के बाद अचानक अजहरुद्दीन का मुरादाबाद आने का कार्यक्रम तय हुआ है। हालांकि अजहरुद्दीन के अलावा वरिष्ठ कांग्रेस नेता मीम अफजल भी मुरादाबाद सीट से दावेदार माने जा रहे हैं। जिलाध्यक्ष डा. एपी सिंह भी दावेदारी प्रस्तुत कर रहे हैं। ऐसे में स्थानीय बनाम बाहरी का मुद्दा भी उठाया जा रहा है।