फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Azam Khan said in public meeting after victory in rampur by election Robbed our 30 thousand votes

उपचुनाव में जीत के बाद जनसभा में बोले आजम खां- हमारा 30 हजार वोट लूट लिया गया

Sat, 02 Nov 2019 03:03 PM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर Published by: Avdhesh Kumar Updated Sat, 02 Nov 2019 03:03 PM IST
विज्ञापन
Azam Khan said in public meeting after victory in rampur by election Robbed our 30 thousand votes
आजम खां (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
रामपुर उपचुनाव में पत्नी तंजीन फातिमा की जीत के बाद आज सांसद आजम खां ने एक जनसभा को संबोधित किया। किले के मैदान की इस विशाल जनसभा में आजम खान का निशाना जिला प्रशासन पर रहा। आजम खां ने कहा कि ये इज्जत और प्रतिष्ठा का सवाल था, उन लोगों की जिनके बारे में कहा है कि आपके पास ताकत है तो लोगों को फायदा पहुंचाइए। उन्होंने कहा कि चुनाव के दिन सुबह सात बजे से पुलिस अफसर पोलिंग बूथ पर टूट पड़े और लोगों को उठा लिया। 
विज्ञापन


आजम खां ने कहा कि जुल्म की ऐसी तारीख लिखी गई है जो नाजियों ने यहूदियों के साथ नहीं किया होगा जो इंतेजामिया इन्होंने किया है। हमारी बददुआ तुम्हारा पीछा नहीं छोड़ेगी। वो असमान से टकराएगी। आजम खान ने कहा कि हमरा 30 हजार वोट लूटा गया है। हमारे एजेंट थानों में बंद थे, बूथ खाली थे। सुबह से बूथों पर कब्जा कर लिया गया था। 
विज्ञापन


तुम्हारे साथ जो जुल्म हुआ है ऐ हिंदुस्तान के चलाने वालों और क्या जुल्म करोगे, कोन से सितम ढाओगे, लेकिन कल भी तुम्हारे नसीब में शिकस्त लिखी हुई थी और आज भी शिकस्त है। आजम खां ने कहा कि आज एक किताब चोर खड़ा है। हम पर भैंस चोर का इल्जाम लगाया है। चुल्लू भर पानी मे डूबकर मर जाओ। भैंस चोर, मुर्गी चोर, बकरी चोर, कोई शर्म कोई हया कोई गैरत अगर है तो आईने के सामने शक्ल लेकर मत खड़े होना। क्योंकि आईना भी तुम्हारी शक्ल पर थूक देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुस्लिम बूथों पर बीजेपी का वोट पड़ने पर आजम खां ने कहा कि तुम्हारे बूथों से फासिष्ट ताकतों के वोट निकले उससे ज्यादा शर्म की बात क्या होगी। मुझसे इंतेकाम लेने में इतने आगे बढ़ गए कि इंतेकाम का हल आसमान पे चढ़ा दिया। आसमान पर थूकने वालों ये तुम्हारे ऊपर गिरने वाला है। उन्होंने कहा कि रामपुर वालों तुम्हारे लिए आसमान से अल्लाह आया था, मैं कहता हूं तुम्हारी हदीस कहती है। 

आजम बोले हदीस कहती है कि अगर किसी पर जरूरत से ज्यादा बोझ पड़ जाए तो क्या होता है नबी ए करीम फरमाते हैं कि फिर उसकी मदद के लिए अल्लाह आएगा। तुम बहुत खुशनसीब हो। वो आसमान छोड़कर तुम्हारे लिए आया था। ए जालिमो जिन लोगों के लिए अल्लाह आया हो उनसे टकराओगे तो फनाह हो जाओगे। वो चुनाव के दिन आया था। वो सबका मालिक है। अभी तो दशहरा गया है। अभी कुछ दिन पहले रावण जला था। और उसकी राख रामपुर में बिखरी हुई नजर आ रही है।

आजम खां ने कहा कि मेरे पास बाहर कोई जायदाद नहीं है मैं अपनी औलाद की कसम खाता हूं। आजम खां ने अपनी गाड़ी पर भी सफाई दी और कहा कि बड़ी और महंगी गाड़ी मेरी नहीं है अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी ने दी है। उन्होंने कहा कि जो लोग बोल रहे थे कि सपा की सरकार 15 साल तक नहीं आएगी उनसे कहना है कि हरियाणा और महाराष्ट्र का अंजाम और गिरती हुई वोटों की तादाद बीजेपी की आंखे खोलने के लिए काफी है।


आजम खां ने इस उपचुनाव की हाईलेवल जांच की मांग भी की। आजम खां ने अयोध्या के मामले पर कहा था कि एक दूसरे की जान मत लो अब सरहद बटने वाली नहीं है। अदालत के फैसले का इंतजार करो। इस मौके पर विधानसभा के उपचुनाव में जीत हासिल करने वाली डॉ ताजीन फात्मा और युवा विधायक अब्दुल्लाह आजम ने भी जनता को संबोधित कर शुक्रिया अदा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed