{"_id":"62d59cd8180fed46530a795d","slug":"awdhes-became-topper-in-polytecnic-exam-city-news-mbd4350311155","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉलीटेक्निक संयुक्त प्रवेश परीक्षा में अवधेश ने टॉप किया जिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पॉलीटेक्निक संयुक्त प्रवेश परीक्षा में अवधेश ने टॉप किया जिला
विज्ञापन
मुरादाबाद। पॉलीटेक्निक संयुक्त प्रवेश परीक्षा में गांव कुड़ामीरपुर ब्लॉक छजलैट निवासी अवधेश ने जिला टॉप किया है। संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद की ओर से सोमवार को जारी किए गए परिणाम में उन्हें जनपद में पहली और प्रदेश में 150वीं रैंक मिली है। परीक्षा परिषद की ओर से एडमिशन के लिए आठ चरण में ऑनलाइन काउंसिलिंग करवाई जाएगी।
जारी किए परिणाम में अवधेश कश्यप पुत्र राम औतार सिंह को 150वीं रैंक, अरविंद कुमार पुत्र रामकिशोर सिंह को 237वीं रैंक, अंश कौशिक पुत्र अजय कुमार कौशिक को 238वीं रैंक, अमन कुमार पुत्र धर्मपाल सिंह को 266वीं रैंक, आयुष पाठक पुत्र अवधेश कुमार पाठक को 423वीं रैंक प्राप्त हुई है।
पॉलीटेक्निक के पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए यूपीजेईई (उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा) 2022 परीक्षा का आयोजन 27 जून से एक जुलाई तक किया गया था। परीक्षा की अंतरिम उत्तर कुंजी तीन जुलाई को जारी कर दी गई थी। छात्रों को उनकी रैंक, पसंद और आरक्षण के आधार पर विभिन्न पॉलीटेक्निक संस्थानों में विभिन्न पाठ्यक्रमों में एडमिशन दिया जाएगा। परिषद की ओर से जारी किए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार इस वर्ष काउंसिलिंग प्रथम चरण से लेकर आठ चरण तक पूरी तरह से आनलाइन की जाएगी। कोविड-19 महामारी की वजह से अभ्यर्थी अपने जनपद से ही काउंसलिंग तथा प्रवेश की सारी प्रक्रिया पूर्ण कर सकेगा। अभ्यर्थी आवंटित संस्था में कक्षाएं प्रारंभ होने पर ही उपस्थित होगा। अभ्यर्थियों का समस्त शुल्क भी आनलाइन जमा कराने की व्यवस्था की गई है।