फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   awasthi cricket tounament from today

आज से होगा अवस्थी क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 19 Mar 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
awasthi cricket tounament from today
मुरादाबाद। सोनकपुर स्टेडियम में रविवार 20 मार्च से अवस्थी क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज हो रहा है। डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित इस टूर्नामेंट में मंडल के पांचों जिलों से आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं। सत्र 2022-23 के तहत रजिस्ट्रेशन कराने वाले खिलाड़ियों को ही इसमें मौका दिया जा रहा है। खास बात यह है कि किसी भी आयु वर्ग के खिलाड़ी इसमें हिस्सा ले सकते हैं।
विज्ञापन

डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा विजेता और उपविजेता टीमों के लिए नकद पुरस्कार की घोषणा भी की गई है। एसोसिएशन के सचिव और पूर्व रणजी खिलाड़ी विजय गुप्ता ने बताया कि यह टूर्नामेंट पिछले पांच दशकों से लगातार होता आ रहा है, लेकिन पिछले दो वर्षों में कोरोना के कारण इसका आयोजन नहीं हो सका था। अब एक बार इस टूर्नामेंट को लेकर खिलाड़ियों में जोश है। इस बार सिर्फ मंडल के खिलाड़ियों को मौका दिया जा रहा है। जबकि इससे पहले दूसरे मंडलों की टीमें भी इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले चुकी हैं। डीएसए सचिव ने बताया कि यह टूर्नामेंट 26 मार्च तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed