फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Auto spare parts businessman dies in road accident

Moradabad News: ऑटो स्पेयर पार्ट्स कारोबारी की सड़क हादसे में मौत, साथी घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 06 Nov 2023 02:07 AM IST
विज्ञापन
Auto spare parts businessman dies in road accident
मुरादाबाद।
विज्ञापन

मझोला थाना क्षेत्र के गांगन वाली मैनाठेर में शनिवार देर रात सड़क हादसे के दौरान ऑटो स्पेयर पार्ट्स कारोबारी सुमित प्रभाकर (28) की मौत हो गई। दुर्घटना में उसका दोस्त क्रिस्टोफर घायल हो गया। पुलिस इस मामले में टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश करने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के दीनदयाल नगर निवासी सुमित की कांठ रोड़ हरथला में ऑटो स्पेयर पार्ट्स की दुकान है। जबकि उनके पिता चंद्र प्रकाश एक्सपोर्ट फर्म इंडिया इंटरनेशनल में प्रोडक्शन मैनेजर हैं। परिजनों के अनुसार सुमित के कुंदरकी निवासी दोस्त फरीद कुरैशी का निकाह था। इसी कारण सुमित अपने सिविल लाइंस निवासी दोस्त क्रिस्टोफ़र जान के साथ बाइक से कुंदरकी में आयोजित दोस्त के शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था। रात करीब साढ़े 11 बजे गांगन वाली मैनाठेर के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक चला रहे सुमित की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के दौरान साथ में मौजूद क्रिस्टोफर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने पर मझोला थाना प्रभारी संजय कुमार पांचाल मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों को एबुलेंस से जिला अस्पताल भेज दिया। डाक्टरों ने जांच के बाद सुमित को मृत घोषित कर दिया। क्रिस्टोफर को अन्य अस्पताल के लिए रिफर कर दिया गया। मझोला थाना प्रभारी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सुपुर्द किया गया है। सीसीटीवी फुटेज से वाहन की पहचान की जा रही है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


दो बहनों का इकलौता भाई था सुमित
चंद्रप्रकाश प्रभाकर के परिवार में पत्नी जयावती के साथ दो बेटियां निशा, रिचा के साथ ही एक बेटा व्यवसायी सुमित प्रभाकर था। दो बहनों के बीच इकलौता भाई हादसे का शिकार हो गया। इकलौते बेटे की मौत से पिता सदमे में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed