{"_id":"57678e7c4f1c1b0469b47d94","slug":"auto-lifter-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल को सप्लाई करता था चोरी के वाहन, पकड़ा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल को सप्लाई करता था चोरी के वाहन, पकड़ा गया
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
Updated Mon, 20 Jun 2016 12:04 PM IST
विज्ञापन
चुराई गई कार
- फोटो : चुराई गई कार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसएसपी नितिन तिवारी की मानीटरिंग में आटोलिफ्टर गैंग को रडार पर ले चुकी सर्विलांस टीम को शनिवार रात बड़ी कामयाबी मिली है। मझोला पुलिस और सर्विलांस की संयुक्त टीम ने संभल के कुख्यात शारिक साठा गैंग के खास आटोलिफ्टर संभल के अरफान को धर दबोचा है।
उसके कब्जे से पुलिस ने न्यू क्रेटा गाड़ी बरामद की है, जो बमुश्किल 400 किमी चलने के बाद ही इस गैंग ने चोरी कर ली थी। योजना गाड़ी को नेपाल ले जाकर बेचने की थी, लेकिन ऐन वक्त पर पुलिस ने अरफान को धर दबोचा।
एसएसपी के आदेश पर सर्विलांस प्रभारी एसकेएस प्रताप और मझोला इंस्पेक्टर राजेश द्विवेदी लंबे समय से एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में लग्जरी वाहन चोरी करने वाले गैंग का पीछा कर रहे थे। सर्विलांस के जरिए गैंग की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी।
विज्ञापन
शनिवार को लोकेशन ट्रेस होने के बाद पुलिस ने अरफान पुत्र जमील निवासी मियां सराय संभल को धर दबोचा। उसके पास से क्रेटा गाड़ृी मिली है। वह लग्जरी गाड़ियां चोरी करके नेपाल, मिजोरम, पश्चिम बंगाल व बिहार में ठिकाने लगाता था।
ऐसे आया पकड़ में
सर्विलांस टीम व थाना मझोला की संयुक्त टीम ने कुछ लोगों को एक महीने में दो से तीन बार आइजोल मिजोरम और नेपाल जाते देखा था। इसी आधार पर टीम ने अरकान को धर दबोचा। इसके पास 2016 मॉडल की हुडई क्रेटा बरामद हुई। इस गाड़ी के कागज उसके पास नहीं थे।
डिमांड पर चुराते थे गाड़ियां
अरफान ने पुलिस को बताया कि संभल का शारिक उर्फ शाठा और उसके साथी एनसीआर व पश्चिमी उप्र से महंगी लग्जरी गाड़ियां चोरी करके अरकान को देते थे। अरफान उन गाड़ियों को वीरगंज नेपाल के सहाबुद्दीन, पटना के राजा और आइजोल मिजोरम निवासी सफीकुल व एलबर्ड की मदद से इन क्षेत्रों में बेचते थे। गाड़ियां बेचने के बाद हवाई जहाज से दिल्ली आते थे। इस गिरोह में संभल का अंसार भी शामिल है। अरफान और अंसार डिमांड होने पर अपने गिरोह को गाड़ियां चुराने को कहते थे।
अरफान ने एक साल में बेची 14 लग्जरी गाड़ियां
अरफान ने मई 2016 से अब तक कुल 14 लग्जरी गाड़ियां बेची हैं। उसने 5 स्विफ्ट डिजायर, 3 केटा, 3 स्विफ्ट वीडीआई, 2 होंडा सिट और 1 होंडा ब्रावो। इस गाड़ियों को उसने मिजोरम और नेपाल में बेचा। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।