फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Auto driver robbed 30 thousand rupees from the ride

ऑटो चालक ने सवारी से लूटे 30 हजार रुपये

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Auto driver robbed 30 thousand rupees from the ride
मुरादाबाद। बुजुर्ग सवारी को सूनसान में ले जाकर उनसे तीस हजार रुपये और मोबाइल लूट कर फरार होने वाले आटो चालक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी चालक के पास से लूटा गया मोबाइल बरामद किया है।
विज्ञापन

रामपुर के पटवाई थानाक्षेत्र ऐंचोरा निवासी रामौतार (72) ने पुलिस को बताया कि वह 26 जून मुरादाबाद आए थे। सुबह दस बजे वह कटघर थानाक्षेत्र में जीरो प्वाइंट से किले के लिए ऑटो में सवार हुए थे। ऑटो में चालक के अलावा अन्य कोई सवारी नहीं थी। चालक ऑटो को एकता विहार में ले गया। यहां ऑटो को कच्चे रास्ते पर ले गया। सूनसान में चालक उनसे तीस रुपये किराया वसूला। इसके बाद उन्हें डरा धमका कर उनके तीस हजार रुपये और मोबाइल छीन लिया। इसके बाद उन्हें ऑटो से धक्का देकर गिरा दिया और फरार हो गया। उन्होंने कटघर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। कटघर थाना प्रभारी आरपी शर्मा ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई। पता चला कि वारदात ऑटो चालक नदीम निवासी कांशीराम नगर ने अंजाम दिया था। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने बुजुर्ग से रुपये और मोबाइल छीनने की बात कुबूल की। उसकी निशानदेही पर बुजुर्ग से छीना गया मोबाइल फोन बरामद किया गया। नदीम को गिरफ्तार को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी ऑटो चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed