{"_id":"5acbcaff4f1c1b5f6b8b4aa1","slug":"auto-driver-died-in-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से आटो चालक की मौत, तीन बच्चे घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की टक्कर से आटो चालक की मौत, तीन बच्चे घायल
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Apr 2018 02:15 AM IST
विज्ञापन
हादसे में एक की मौत
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली हाईवे पर लोधीपुर के पास पाकबड़ा में एक कार ने बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रहे आटो में टक्कर मार दी। जिसमें आटो चालक की मौत हो गई, तीन बच्चे घायल हो गए। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। अमरोहा के डिडौली थानाक्षेत्र स्थित सैंथली का रहने वाला हारून (38) आटो चालक था। वह सोमवार सुबह आटो में डिवाई से स्कूली बच्चों को लेकर पाकबड़ा के बकेनिया स्थित जेएम पब्लिक स्कूल पहुंचाने जा रहा था।
आटो जब पाकबड़ा में सुबह साढे़ आठ बजे के करीब लोधीपुर के पास पहुंचा तो पीछे से आई एक कार ने आटो में टक्कर मार दी। इस हादसे में आटो चालक हारून को गंभीर चोट आई। आटो में सवार मोहम्मद आयान (13), मोहम्मद शैरान (7), मोहम्मद शाहेबान (7) भी चोटिल हो गए। घायलों को उपचार के लिए दिल्ली रोड स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां पर आटो चालक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बच्चों के उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई ।
हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार को कब्जे में ले लिया है। कार गाजियाबाद की है। उसके चालक को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। हादसे में बच्चों के घायल होने की सूचना पर परिजन अस्पताल पहुंचे। एसएचओ पाकबड़ा विवेक शर्मा ने बताया कि देर शाम तक इस मामले में एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई थी। हारून के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। हारून की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।