फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Auto driver cheated 13 businessmen of Rs. 2.5 crore

Moradabad News: ऑटो चालक ने 13 कारोबारियों से ठगे ढाई करोड़

Mon, 15 Sep 2025 02:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Mon, 15 Sep 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Auto driver cheated 13 businessmen of Rs. 2.5 crore
अगवानपुर (मुरादाबाद)। ऑटो चालक ने अपने पुत्र के साथ मिलकर अगवानपुर क्षेत्र के 13 व्यापारियों को करीब ढाई करोड़ का चूना लगाया है। मुनाफा और मूल रकम वापस नहीं मिलने पर कारोबारियों ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस इस मामले में दो लोगों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

अगवानपुर कस्बा निवासी ऑटो चालक ने लोगों को मुनाफा कमाने का झांसा देकर पैसा लिया। शुक्रवार को पीड़ित लोगों ने एसएसपी को इस मामले में प्रार्थनापत्र दिया। बताया कि चालक ने फैक्टरियों के पुराने स्क्रैप से मोटी आमदनी कराने का सपना दिखाया। इसके बाद उसने कस्बे के लोगों से जान पहचान बढ़ा ली। समझाया कि स्क्रैप में पैसे लगाने के बाद मोटा मुनाफा होगा। लोग चालक के बहकावे में आ गए। कस्बे के छोटे व्यापारियों से धन इकट्ठा कर चालक को दिया। उसने कस्बे के बड़े व्यापारियों से संपर्क कर काफी पैसा हासिल कर लिया। थोड़े ही देर में उसने 13 लोगों से ढाई करोड़ रुपये इकट्ठा कर लिए। कुछ लोगों को उसने पैसा बढ़ाकर लौटा दिया लेकिन काफी लोगों को एक साल बाद भी पैसा नहींं मिला। उन्होंने कई बार तकादा किया। इस बीच चालक और उसके परिवार ने झगड़ा किया और झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक मनीष सक्सेना ने बताया कि प्रार्थनापत्र मिले हैं। इस मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed