{"_id":"67cf4d0edf6a5aa6a900edb6","slug":"aunt-showed-courage-caught-the-pistol-before-the-second-shot-was-fired-on-the-nephew-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-599286-2025-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: बुआ ने दिखाई हिम्मत, भतीजे पर दूसरी गोली चलने से पहले पकड़ ली पिस्टल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: बुआ ने दिखाई हिम्मत, भतीजे पर दूसरी गोली चलने से पहले पकड़ ली पिस्टल
विज्ञापन
अगवानपुर (मुरादाबाद)। अजय तोमर नाम है, इसे जेहन में बैठा लेना... दिनदहाड़े मयंक गुर्जर को गोली मारते हुए फिल्मी अंदाज में यह डायलाॅग भाजपा पार्षद ने बोला। आरोपी पार्षद अजय तोमर ने दूसरी गोली चलाने का प्रयास किया तभी मयंक की बुआ दाैड़ते हुए पहुंच गईं और हिम्मत दिखाते हुए अजय की पिस्टल पकड़ ली। गोली की आवाज सुनकर काॅलोनी के अन्य लोग भी आ गए। महिला की हिम्मत देख पार्षद अपने साथी के साथ माैके से भाग निकला।
मूलरूप से बिजनौर निवासी राहुल आशियाना कॉलोनी में दूध की डेयरी चलाता है। राहुल के गांव में ही मयंक की बहन की शादी हुई है। इसके अलावा राहुल और मयंक आपस में ममेरे-फुफेरे भाई हैं। सोमवार दोपहर मयंक अपने फुफुरे भाई राहुल की डेयरी पर पहुंचा था। बुआ-फूफा से बातचीत के बाद मयंक घर के सामने पार्क में जाकर खड़ा हो गया।
पार्क में बच्चे खेल रहे थे। तभी भाजपा पार्षद अजय तोमर अपने साथी के साथ आ गया।
मयंक की बुआ ने पुलिस को बताया कि अजय ने मयंक को गोली मारी तब वह अपने दरवाजे पर खड़ी थीं। गोली चलते ही वह दौड़कर पार्क में पहुंच गईं और अजय का पिस्टल पकड़ लिया। उनकी हिम्मत देख अजय और हर्ष भाग गए। मयंक की बुआ ने बताया कि उन्होंने हाथ में ईंट लेकर पार्षद का काफी दूर तक पीछा किया, लेकिन आरोपी बाइक से भाग निकले।