{"_id":"6789709e89e48ec72103293f","slug":"audit-report-not-given-for-five-years-notice-to-bsa-moradabad-news-c-15-1-mbd1005-564667-2025-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: पांच साल से नहीं दी ऑडिट रिपोर्ट, बीएसए को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: पांच साल से नहीं दी ऑडिट रिपोर्ट, बीएसए को नोटिस
विज्ञापन
मुरादाबाद। बेसिक शिक्षा विभाग में समग्र शिक्षा के अंतर्गत निर्माण कार्य करा लिए गए और इसके सापेक्ष भुगतान भी हो गया। इसके बावजूद विभाग ने पिछले पांच साल से इन निर्माण कार्यों की ऑडिट रिपोर्ट परियोजना को उपलब्ध नहीं करवाई। इसकी वजह से अपर राज्य परियोजना निदेशक एकता सिंह ने बीएसए को नोटिस भेजा है।
एकता सिंह द्वारा भेजे गए पत्र के अनुसार समग्र शिक्षा के अंतर्गत पिछले वर्षों में स्वीकृत निर्माण कार्यों के सापेक्ष भुगतान की गई धनराशि, जो सीए ऑडिट वर्ष 2018-19 से 2022-23 में दर्शाया गया है की भौतिक एवं वित्तीय सूचना का लखनऊ में मिलान नहीं करवाया गया। वर्ष 20023-24 (निर्माण कार्य एवं रेजुवनेशन) की वास्तविक भौतिक व वित्तीय सूचना राज्य परियोजना कार्यालय को भेजनी थी। इस सूचना का साक्ष्यों सहित लेखाकार, जिला परियोजना कार्यालय एवं जिला समन्वयक निर्माण को संयुक्त रूप से निर्धारित तारीखों में उपस्थित होकर मिलान करवाना था। इसके बावजूद लेखाकर, जिला परियोजना कार्यालय एवं जिला समन्वयक निर्माण लखनऊ कार्यालय में उपस्थित नहीं हुए। एकता सिंह के अनुसार इसकी वजह से वर्ष 2024-25 में स्पिल ओवर (इस साल खर्चा होने से रह गया, वह पैसा अगले वर्ष के लिए आवंटित किया जाता है) के अंतर्गत अनुमोदित धनराशि के सापेक्ष वित्तीय वर्ष 2025-26 में पीएबी के बजट में स्पिल ओवर करने की स्थिति स्पष्ट करने में कठिनाई हो रही है। मामले में एकता सिंह ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से 16 जनवरी तक स्पष्टीकरण देने और सूचना राज्य परियोजना कार्यालय को उपलबध करवाने के निर्देश दिए हैं।
00
पांच वर्षों की ऑडिट रिपोर्ट तैयार है। किसी कारणवश यह रिपोर्ट लखनऊ नहीं भेजी जा सकी थी। अब यह रिपोर्ट राज्य परियोजना कार्यालय भेजी जा रही है।
विमलेश कुमार, बीएसए