फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Atul Maheshwari Scholarship Exam today at IIFTM University

Moradabad News: आईएफटीएम विवि में अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा आज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 02:47 AM IST
विज्ञापन
Atul Maheshwari Scholarship Exam today at IIFTM University
मुरादाबाद। अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए विद्यार्थियों में भारी उत्साह है। यह परीक्षा रविवार को आईएफटीएम विश्वविद्यालय में होगी। जिन स्कूलों के विद्यार्थियों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है, उनके प्रधानाचार्यों का कहना है कि सभी विद्यार्थियों को प्रवेश पत्र उपलब्ध करवा दिए गए हैं। उन्हें सुबह 9:30 बजे तक केंद्र पर पहुंचने के लिए कहा जा रहा है। कक्षा 9 व 10 के विद्यार्थियों को 50-50 हजार और कक्षा 11 व 12 के विद्यार्थियों को 75-75 हजार रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। इससे विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा हासिल करने में मदद मिलेगी। इसके लिए आईएफटीएम विश्वविद्यालय में सुबह 11 बजे से परीक्षा शुरू होगी, लेकिन विद्यार्थियों को सुबह 9:30 बजे से प्रवेश दिया जाएगा। दृष्टि बाधित विद्यार्थियों को परीक्षा में सहायक लाने की अनुमति दी गई है। इसके लिए यह ध्यान रखना जरूरी है कि सहायक यानी राइटर आवेदक से निचली कक्षा का छात्र होना चाहिए। सहायक को अनिवार्य रूप से स्कूल का परिचयपत्र साथ लाना होगा।
विज्ञापन





महत्वपूर्ण जानकारी

- बहुविकल्पीय प्रश्नों पर आधारित एक ही लिखित परीक्षा होगी।

- परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर 1:30 घंटा पहले पहुंचना होगा।

- प्रवेशपत्र में किसी प्रकार की त्रुटि या जानकारी में विसंगति होने पर छात्र अपने स्कूल का आईकार्ड या आधार कार्ड साथ लेकर आएं।

- प्रश्नों के उत्तर ओएमआर शीट पर देने होंगे, इसलिए केवल नीला या काला बॉल प्वाइंट पेन लेकर आएं।

-परीक्षार्थियों को 90 मिनट में 100 प्रश्नों के उत्तर देने होंगे। किसी भी प्रकार के नकारात्मक अंकन (निगेटिव मार्किंग) का प्रावधान नहीं है।

-

प्रवेशपत्र में हो गड़बड़ी तो न घबराएं

विद्यार्थियों को प्रवेशपत्र का लिंक उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर भेज दिया गया है। प्रवेशपत्र में कोई भी दिक्कत हो तो घबराएं नहीं। छात्र अपने स्कूल का फोटो पहचान पत्र साथ लेकर आएं। जांच के बाद विद्यार्थियों को परीक्षा की अनुमति दे दी जाएगी।
विज्ञापन


प्रवेशपत्र न मिलने पर भी दे सकते हैं परीक्षा

जिन विद्यार्थियों ने छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए आवेदन किया है और किसी कारण से प्रवेशपत्र नहीं मिल पाया है तो वह अपने प्रधानाचार्य से सत्यापित पत्र लेकर आएं कि उन्होंने परीक्षा के लिए आवेदन किया है। इसके अलावा पहचान की सत्यता के लिए विद्यालय का परिचयपत्र या आधार कार्ड साथ लेकर आना अनिवार्य है। बिना प्रवेशपत्र वाले विद्यार्थी को अपनी पिछली कक्षा की अंक तालिका भी साथ लेकर आनी होगी। जांच के बाद छात्र को परीक्षा देने की अनुमति दे दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed