फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Attempt to rape woman in Katghar

कटघर में महिला के साथ दुष्कर्म की कोशिश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jun 2021 02:36 AM IST
विज्ञापन
Attempt to rape woman in Katghar
मुरादाबाद। कटघर थानाक्षेत्र में रहने वाली महिला ने युवक पर दुष्कर्म की कोशिश का आरोप लगाया है। पीड़िता की मां ने इसकी शिकायत की तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। पीड़ित ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

घटना कटघर क्षेत्र में रहने वाली वृद्धा ने अपने घर में पीतल कारखाना लगा रखा है। वृद्धा के साथ उसकी विवाहित बेटी भी रहती है। आरोप है कि मुगलपुरा थानाक्षेत्र में रहने वाला युवक कारखाने में काम करता है। वृद्धा का कहना है कि 31 मई की रात करीब दो बजे आरोपी युवक उसकी बेटी के कमरे में घुस गया। उसने विवाहिता के कपड़े फाड़ दिए और दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपी ने पीड़ित और उसकी मां के साथ मारपीट भी की। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित महिला अपनी मां के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंची और प्रार्थना पत्र देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने कटघर थाना प्रभारी को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed