फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Attempt to murder a youth by slitting his throat with a sickle, report filed

Moradabad News: दरांत से युवक का गला काट हत्या का प्रयास, रिपोर्ट दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Attempt to murder a youth by slitting his throat with a sickle, report filed
ठाकुरद्वारा। क्षेत्र के गांव पीलकपुर गुमानी में होली पर चंदे के विवाद में दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। दरांत से एक युवक का गला काटकर हत्या का प्रयास किया गया।
विज्ञापन

बुधवार को शाम करीब चार बजे गांव के महेश सिंह के घर पर कुछ लोग पहुंचे, उन्होंने महेश सिंह से होली के चंदे के पैसे मांगे, इसे लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। मारपीट होने लगी। आरोप है कि दूसरे गुट के बाबू ने महेश सिंह सैनी के गले पर दरांत से वार किया, जिससे महेश सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

परिजन महेश सिंह को लेकर नगर के सरकारी अस्पताल में पहुंचे, जहां उसकी हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उसे काशीपुर भेज दिया गया। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने महेश सिंह के भाई विनोद कुमार की तहरीर पर आरोपी बाबू, दीपक, देवेंद्र, जयप्रकाश और रोहित के खिलाफ हत्या के प्रयास के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है। प्रभारी निरीक्षक मनोज प्रमाण ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। उनके अनुसार महेश सिंह से 3000 के चंदे का विवाद था।
उधर गांव राजुपुर मिलक में बुधवार शाम को होली की चौपाई निकल रही थी। जिसमें एक युवक साड़ी पहनकर नाच रहा था। घर के सामने चौपाई पहुंचने पर नितिन ने युवक का घूंघट उठाकर उसे देखने की कोशिश की तो इसे लेकर विवाद हो गया। दोनों तरफ से जमकर डंडे और ईंट-पत्थर चले। जिसमें एक पक्ष के नीति, आदेश, अंकित और दिग्विजय सिंह घायल हो गए।
रामनाथ सिंह यादव दुर्गेश कुमार विकास विशाल इंद्रपाल के भी चोटें आई। पुलिस ने दोनों पक्षों के घायलों का सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत का जांच कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

उधर, गांव रतूपुरा में होली पर बज रहे डीजे के दौरान किसी बात को लेकर युवकों के दो घुटनों में मारपीट हो गई जिसमें फैजुल्लागंज निवासी नितिन और अमन, दूसरे गुट के रतूपुरा निवासी महिपाल सिंह घायल हो गए। घायलों का सरकारी अस्पताल मेडिकल कराया पुलिस का कहना है की घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed