फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Attempt to kill married woman by poisoning her for dowry

Moradabad News: दहेज के लिए विवाहिता को जहर देकर मारने की कोशिश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jun 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Attempt to kill married woman by poisoning her for dowry
मुरादाबाद। दहेज में तीन लाख रुपये और बाइक नहीं मिलने पर ससुरालियों ने विवाहिता का उत्पीड़न शुरू कर दिया। आरोप है कि देवर और चचिया ससुर ने उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। ससुर ने भी छेड़खानी की। पति, ननद, सास-ससुर ने जहर पिलाकर जान से मारने की कोशिश की। एसएसपी के आदेश पर गलशहीद थाने की पुलिस ने पति सहित छह ससुरालियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

गलशहीद थाना क्षेत्र निवासी महिला ने एसएसपी को प्रार्थनापत्र देकर बताया कि उसका निकाह पांच नवंबर 2022 को कटघर के करूला क्षेत्र निवासी एक युवक के साथ हुआ था। महिला का आरोप है कि निकाह के बाद से ही पति और ससुराल वाले दहेज में तीन लाख और बाइक नहीं मिलने पर प्रताड़ित करने लगे। ससुर ने उसके साथ कई बार अश्लील हरकत की।
विज्ञापन

पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि 17 मई 2025 को देवर और चचिया ससुर ने उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। शोर मचाने पर चचिया ससुर धमकी देते हुए भाग निकला। विवाहिता ने इस घटना की शिकायत सास-ससुर और पति से की तो सभी उसे ही भला-बुरा कहने लगे। कहा कि उसका बेटा दिल का मरीज है। ससुराल वालों ने उसका भी इलाज नहीं कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

21 मई 2025 को ननद, ससुर और सास ने नाश्ता में उसे जहर मिलाकर दे दिया। इसके बाद कमरे को बाहर से बंद कर दिया। तबीयत बिगड़ने पर उसने भाई को फोन किया तब वह पहुंचा। भाई ने उसे कमरे से निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने स्थिति गंभीर देखते हुए उसे रेफर कर दिया, जहां से परजिन उसे पहले मेरठ फिर दिल्ली स्थित राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले गया।

डॉक्टरों के प्रयास से महिला की जान बच गई। इस मामले में एसएसपी के आदेश पर गलशहीद पुलिस ने पति, ससुर, सास, ननद, चचिया ससुर और देवर के खिलाफ गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज किया। थानाध्यक्ष सौरभ त्यागी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। विवेचना के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed