{"_id":"66907ab83dced4832b0584f4","slug":"attempt-to-kidnap-a-girl-by-entering-her-house-family-beaten-up-when-protest-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-437332-2024-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad: घर में घुस युवती को अगवा करने की कोशिश, विरोध पर परिवार को पीटा, अब व्हाट्सएप पर भी अभद्रता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad: घर में घुस युवती को अगवा करने की कोशिश, विरोध पर परिवार को पीटा, अब व्हाट्सएप पर भी अभद्रता
Fri, 12 Jul 2024 06:07 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2024 06:07 AM IST
सार
मुगलपुर इलाके में युवती को अगवा करने का प्रयास किया गया। इस मामले में पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोप है कि अब पीड़ितों को व्हाट्सएप कॉल पर धमकी भी दी जा रही है।
विज्ञापन
मुरादाबाद पुलिस ने सात के खिलाफ दर्ज किया केस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुगलपुरा थाने में महिला ने एक परिवार के सात लोगों के खिलाफ मारपीट, छेड़खानी और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज कराया है। मुगलपुरा क्षेत्र निवासी महिला ने दर्ज कराए केस में बताया कि नागफनी के किसरौल निवासी जुबैर, शाहनवाज, सलमान और रेहान का उसके घर आना-जाना था।
विज्ञापन
आरोपी उसकी बेटी पर गलत नजर रखते थे। महिला का आरोप है कि आरोपियों ने उसकी बेटी के साथ छेड़खानी की। बेटी ने बदनामी होने के डर में किसी से शिकायत नहीं की। वह गुमसुम रहने लगी। 30 अप्रैल की शाम सात बजे चारों आरोपी अपने परिवार के अन्य लोगों के साथ पीड़िता के घर में घुस आए।
विज्ञापन
आरोपियों ने महिला की बेटी को अगवाकर ले जाने की कोशिश की। महिला ने आरोपियों को घर से निकालकर ताला लगा लिया। तब आरोपियों ने दरवाजा तोड़ने का प्रयास किया। शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्रित हुए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।
विज्ञापन
पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। आरोप लगाया कि अब आरोपी जुबैर व्हाट्सएप पर कॉल अभद्रता कर रहा है। इस मामले की शिकायत पुलिस से की गई तो पुलिस ने शांतिभंग में आरोपियों का चालान कर मामला रफादफा कर दिया। पीड़िता ने परेशान होकर कोर्ट प्रार्थना पत्र दाखिल किया।
एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मुगलपुरा थाने में आठ नामजद और दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।