फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Attempt convert religion by holding hostage, Saif trapped Shivani from Panipat posing as Vicky

बंधक बनाकर धर्म परिवर्तन की कोशिश: सैफ ने विक्की बन पानीपत की शिवानी को फंसाया, किराये के कमरे में जबरन रखा

Sat, 07 Sep 2024 04:32 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, पाकबड़ा (मुरादाबाद)
अमर उजाला नेटवर्क, पाकबड़ा (मुरादाबाद) Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 07 Sep 2024 04:32 PM IST
सार

मुरादाबाद निवासी सैफ ने शिवानी से दोस्ती करने के लिए अपना नाम बदल लिया। इसके बाद युवती से बहलाकर अपने साथ ले आया और किराये के कमरे में रख लिया। आरोप है कि युवक ने धर्म परिवर्तन के लिए उस पर दबाव बनाना शुरू कर दिया।

विज्ञापन
Attempt convert religion by holding hostage, Saif trapped Shivani from Panipat posing as Vicky
मुरादाबाद पुलिस गश्त के दौरान - फोटो : पुलिस

विस्तार

पानीपत की शिवानी को सैफ विक्की बनकर अपने प्रेमजाल में फंसा कर पाकबड़ा ले आया। यहां दोनों पति पत्नी की तरह रहने लगा। पीड़िता को आरोपी की हकीकत पता चली तो उसने विरोध किया। पीड़िता का आरोपी है कि सैफ ने उस पर धर्म परिवर्तन कर शादी करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया।

विज्ञापन


जब शिवानी ने इसका विरोध तो उसे पीट दिया। उसने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। संभल के असमोली थाना क्षेत्र के गांव निवासी सैफ करीब दो साल पहले हरियाणा के पानीपत में काम करने गया था। वहां सैफ की मुलाकात पड़ोस में रहने वाली शिवानी हो गई।
विज्ञापन


सैफ ने शिवानी को अपना नाम बदल कर विक्की सिंह बताया और शिवानी के साथ मिलने लगा। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग हो गया और सैफ उर्फ विक्की शिवानी को लेकर पाकबड़ा आ गया। यहां पर एक किराये के घर में दोनों पति पत्नी की तरह रहने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद सैफ और उसके परिवार ने शिवानी पर धर्म परिवर्तन करने के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया। शिवानी ने धर्म परिवर्तन करने से इनकार दिया। शिवानी ने आरोप लगाया की जब उसने धर्म परिवर्तन करने से इनकार कर दिया तो उसकी उसकी पिटाई लगानी शुरू कर दी गई।

उसे घर में बंधक बना लिया गया। वह जैसे तैसे घर से निकाल कर थाने पर पहुंची और मामले की शिकायत पुलिस से की है। थाना प्रभारी सतेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

नशा देकर शिक्षिका से होटल में किया दुष्कर्म

कोल्ड डि्रंक में नशा देकर शिक्षिका से होटल में दुष्कर्म किया गया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी और उसकी पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र को रहने वाली महिला शिक्षिका ने बताया कि 2021 में कोरोना काल के दौरान उसके पति मौत हो गई थी।

उसका आठ वर्षीय बेटा है।महिला का कहना है कि पति की मौत के बाद से गौरव उस पर गंदी नजर रखता है। दिसंबर 2023 में महिला अपने स्कूल जा रहीं थी। हरथला में मुस्कान अस्पताल के सामने गौरव उसको मिल गया। आरोपी बहाने से महिला को एक होटल ले गया, जहां उसने महिला को कोल्ड डि्रंक में नशा देकर बेहोश कर लिया।

इसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने अश्लील वीडियो और फोटो बना लिए। आरोपी अश्लील फोटो अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करने लगा। आरोपी ने फिर से दबाव बनाकर होटल में बुला लिया। यहां आरोपी ने महिला के साथ दुष्कर्म किया।

महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी दी। पीड़िता ने इस घटना के बारे में आरोपी की पत्नी एकता विश्नोई को बताया। महिला उल्टा उसको व उसके रिश्तेदारों को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने लगी। उसने आठ वर्षीय बेटे को जान से मारने की धमकी दी।

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से आरोपी जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed