फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Attacker caught in video: PFA district president beaten with hockey stick Naya Moradabad

वीडियो में कैद हमलावर: नया मुरादाबाद में पीएफए की जिला अध्यक्ष की हॉकी से पिटाई, घर में घुस जमकर किया हंगामा

Sat, 22 Feb 2025 07:42 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 22 Feb 2025 07:42 PM IST
सार

नया मुरादाबाद में पीएफए जिला अध्यक्ष करुणा शर्मा पर हॉकी से हमला कर जान से मारने की धमकी दी गई। हमले की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस ने चार नामजद और कुछ अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Attacker caught in video: PFA district president beaten with hockey stick Naya Moradabad
पीएफए की जिलाध्यक्ष से मारपीट करते लोग - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

मझोला थाना क्षेत्र के नया मुरादाबाद में शुक्रवार रात पीएफए की जिला अध्यक्ष करुणा शर्मा पर कुछ लोगों ने हॉकी से हमला कर दिया। इस हमले में वह घायल हो गई। इसके बाद हमलावर जान से मारने की धमकी देकर गए। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

विज्ञापन


पुलिस ने करुणा शर्मा की तहरीर पर चार नामजद और कुछ अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पूर्व सांसद मेनका गांधी की संस्था पीपुल फॉर एनिमल(पीएफए) की जिला अध्यक्ष करुणा शर्मा नया मुरादाबाद में रहती हैं। करुणा शर्मा ने पुलिस को बताया कि कुछ लोगों ने फ्लैट की छत से स्ट्रीट डॉग को फेंक कर मार दिया था।
विज्ञापन


उन्होंने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया था। इसके बाद से आरोपी उनसे रंजिश रखते हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात 8:20 बजे वह घर में मॉजूद थी। इसी दौरान कॉलोनी में रहने वाले नितिन वर्मा, उसकी पत्नी शिवानी वर्मा, नकुल यादव और अंकुर गुप्ता अपने अन्य साथियों के साथ आ गए और गाली गलौज करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


करुणा शर्मा और उनकी पड़ोसन हुसना परवीन अपने अपने फ्लैट से बाहर आईं और उन्होंने गाली गलौज और अभद्रता का विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि उन पर हॉकी से भी हमला किया गया। जिसमें वह घायल हो गई। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गए।


एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर चार नामजद और कुछ अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी कब्जे में ली गई है। घटना की जांच की जा रही है। पहले से दोनों पक्षों में विवाद चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed