फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Attack on student in college bus: Three named, case filed against four

Moradabad News: कॉलेज बस में छात्र पर हमला तीन नामजद, चार पर केस दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 25 Aug 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
Attack on student in college bus: Three named, case filed against four
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पाकबड़ा। हाईवे स्थित एक शिक्षण संस्थान की बस में शनिवार शाम सफर कर रहे एक छात्र पर कुछ युवकों ने चाकू और सरिया से हमला बोल दिया। घटना के दौरान बस में सवार अन्य छात्र भयभीत हो गए। पीड़ित छात्र को गंभीर चोटें आईं है। पुलिस इस मामले में केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है। बहजोई निवासी अभिषेक दीक्षित ने बताया कि उनका बेटा दिल्ली रोड स्थित एक शिक्षण संस्थान में बीसीए की पढ़ाई कर रहा है। वह रोजाना बस से कॉलेज आता-जाता है। शनिवार ही शाम करीब 4:45 बजे वह बस से घर लौट रहा था। बस ग्रोथ सेंटर चौराहा पाकबड़ा पहुंची। इसी समय बहजोई निवासी क्षितिज चौहान पुत्र विश्वजीत व पंकज ठाकुर पुत्र नामालूम बस में चढ़ गए। इनके साथ निर्भय ठाकुर और एक अन्य अज्ञात युवक भी मौजूद था। बस में चढ़ते ही चारों ने अभिषेक दीक्षित पर अचानक हमला कर दिया।
पीड़ित छात्र को चाकू, सरिया और डंडों से बेरहमी से पीटा गया है। क्षितिज चौहान ने चाकू से वार किया जबकि अन्य ने सरिया और डंडों से सिर पर हमला किया। मारपीट के दौरान हमलावरों ने छात्र को जान से मारने की धमकी भी दी। घटना से बस में मौजूद छात्र-छात्राओं में दहशत फैल गई। घटना की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर क्षितिज चौहान, पंकज ठाकुर, निर्भय ठाकुर और एक अज्ञात युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच के दौरान पुलिस को घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed