फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Attack on PFA District President

Moradabad News: पीएफए की जिलाध्यक्ष पर हमला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Attack on PFA District President
मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र के नया मुरादाबाद में शुक्रवार रात पीएफए की जिलाध्यक्ष करुणा शर्मा पर कुछ लोगों ने हॉकी से हमला कर दिया। हमले में वह घायल हो गईं। हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने करुणा शर्मा की तहरीर पर चार नामजद व कुछ अज्ञात आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

पूर्व सांसद मेनका गांधी की संस्था पीपुल फॉर एनिमल्स (पीएफए) की जिलाध्यक्ष करुणा शर्मा नया मुरादाबाद में रहती हैं। करुणा शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि कुछ लोगों ने फ्लैट की छत से स्ट्रीट डॉग को फेंक कर मार दिया था। उन्होंने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया था। इसके बाद से आरोपी उनसे रंजिश रखते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात 8:20 बजे वह घर में माैजूद थीं। इसी दौरान कॉलोनी में रहने वाले नितिन वर्मा, उसकी पत्नी शिवानी वर्मा, नकुल यादव और अंकुर गुप्ता अपने अन्य साथियों के साथ घर के बाहर आ गए और गाली-गलौज करने लगे। करुणा शर्मा और उनकी पड़ोसन हुसना परवीन अपने-अपने फ्लैट से बाहर आ गईं। अभद्रता का विरोध करने पर आरोपियों ने करुणा शर्मा पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज में आरोपी हाॅकी से हमला करने के साथ ही गाली-गलाैज करते नजर आ रहे हैं। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर चार नामजद और कुछ अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी कब्जे में ली गई है। घटना की जांच की जा रही है। दोनों पक्षों में पहले से विवाद चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed