फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   attack on mca student in tmu campus

टीएमयू कैंपस में एमसीए के छात्र पर हमला, हालत गंभीर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 28 Sep 2022 01:09 AM IST
सार

टीएमयू कैंपस में सोमवार शाम एमसीए के एक छात्र पर कुछ छात्रों ने हमला कर दिया।बिजनौर जनपद के बसेड़ा मुकरपुरी निवासी हिमांशु टीएमयू में एमसीए की पढ़ाई कर रहा है।इसी बात को लेकर विवाद दोनों में विवाद हो गया था।

विज्ञापन
attack on mca student in tmu campus

विस्तार

पाकबड़ा। टीएमयू कैंपस में सोमवार शाम एमसीए के एक छात्र पर कुछ छात्रों ने हमला कर दिया। इस हमले में छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे टीएमयू अस्पताल में ही भर्ती कराया गया है। पाकबड़ा थाने में घायल छात्र के पिता की तहरीर पर छह नामजद छात्र और कुछ अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

बिजनौर जनपद के बसेड़ा मुकरपुरी निवासी हिमांशु टीएमयू में एमसीए की पढ़ाई कर रहा है। उसके पिता अनिल कुमार सिंह ने पुलिस को बताया कि सोमवार की दोपहर हिमांशु क्लास से बाहर आया था। उसके साथ उसकी एक सहपाठी भी थी। दोनों लिफ्ट से नीचे आ रहे थे। बताया जा रहा है कि लिफ्ट में वैैभव ठाकुर भी मौजूद था। लिफ्ट के अंदर हिमांशु और वैभव के बैग आपस में टकरा गए थे। इसी बात को लेकर विवाद दोनों में विवाद हो गया था। वहां मौजूद गार्ड ने बीच बचाव करा दिया था। सोमवार की दोपहर साढ़े तीन बजे के आस पास हिमांशु टीएमयू से बाहर निकल रहा था, इसी दौरान कैंपस में ही वैभव फिर से हिमांशु के सामने आ गया और दोनों के बीच कहा सुनी हो गई है। वैभव के साथ निशांत, तुषात विश्नोई, प्रशांत, रवि और अन्य छात्र भी मौजूद थे। उन्होंने हिमांशु पर हमला बोल दिया। इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके सिर में गंभीर चोट आईं। इसी बीच आरोपी मौके से भाग निकले। थाना प्रभारी मोहित चौधरी ने बताया कि घायल छात्र का उपचार चल रहा है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन

टीएमयू के सुरक्षा निदेशक आरपी गुप्ता ने बताया कि मामूली बात पर छात्रों के एक गुट ने एक छात्र पर हमला कर घायल कर दिया। विश्वविद्यालय प्रशासन मामले की जांच कर रहा है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed