फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Attack broke into the house, two including a woman injured

Moradabad News: घर में घुसकर किया हमला, महिला समेत दो घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2024 05:48 AM IST
विज्ञापन
Attack broke into the house, two including a woman injured
रामपुर। कोतवाली क्षेत्र के धनौरी गांव में सोमवार को एक पक्ष के लोगों ने रंजिश के चलते दूसरे पक्ष के घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस दौरान पत्थरबाजी भी की। हमले में महिला समेत दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की है। घटना के बाद से गांव में तनातनी का माहौल है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के धनौरी गांव में रमेश और जसवीर पक्ष के बीच एक साल से विवाद चल रहा है। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई कर दी थी। इसके बाद भी इनके बीच तनातनी बरकरार रही। रविवार की देर शाम रमेश पक्ष के कुछ लोग जसवीर और उसके पिता के घर में घुस आए और महिलाओं से अभद्रता करते हुए दुकान और घर में तोड़फोड़ शुरु कर दी। घटना के समय परिवार में कोई भी पुरुष मौजूद नहीं था।
विज्ञापन

घटना से नाराज महिलाएं रात में ही कोतवाली पहुंचीं और पुलिस को घटना से अवगत कराया। पुलिस गांव पहुंची, लेकिन आरोपियों को हिरासत में लेने के बजाय दोनों पक्षों को रविवार की सुबह दस बजे आने को कहा। पुलिस में शिकायत करने से हमलावर गुस्सा गए और सुबह दस बजे बाहरी लोगों को बुलाकर जसवीर के घर पहुंचे और पत्थरबाजी की। साथ ही लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना में शोभा रानी और उदयवीर घायल हो गए। लोग चीखते हुए अपने घरों में घुस गए। इसी दौरान सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस आ गई, लेकिन तब तक मामला शांत हो चुका था। पुलिस ने दोनों पक्षों के चार लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने शोभारानी की ओर से चार लोगों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट, गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी की धाराओं में देने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। वहीं दूसरी ओर दोनों पक्षों के चार लोगों के खिलाफ शांतिभंग की भी कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed