{"_id":"5ef26ca08ebc3e42ff64294d","slug":"ats-seeks-camp-in-moradabaad-city-news-mbd3534933139","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद में एटीएस का डेरा, संदिग्धों की तलाश में दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद में एटीएस का डेरा, संदिग्धों की तलाश में दबिश
Wed, 24 Jun 2020 03:32 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2020 03:32 AM IST
विज्ञापन
ats
एक बार फिर सुरक्षा एजेंसियों ने मुरादाबाद की ओर रुख किया है। आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) ने मुरादाबाद में डेरा डाल दिया है। टीमें मंगलवार को ठाकुरद्वारा, डिलारी और भोजपुर क्षेत्र में दबिश दी। बरेली से पकडे़ गए अल कायदा के एजेंट मोहम्मद इनामुल हक के संपर्क में आने वाले बीस संदिग्ध लोगों की तलाश में टीमें जुटी हैं। ठाकुरद्वारा से एक व्यक्ति को उठाया गया है।
विज्ञापन
मंगलवार को एटीएस ने मुरादाबाद में छापेमारी की। टीम ने ठाकुरद्वारा के शरीफ नगर से एक युवक को उठाया है। एक टीम उसे लेकर बरेली लौट गई। इसके अलावा दूसरी टीम अभी भी जनपद में मौजूद है। एजेंट के संपर्क में आने वालों की तलाश में टीम जुटी है। टीम को बीस युवकों की तलाश है। ये एजेंट की फेसबुक फ्रेंड्स लिस्ट में शामिल हैं। इसके अलावा बरेली में पूछताछ के दौरान यह सामने आया है कि यहां इनामुल के दोस्त भी हैं। नाम की जानकारी के साथ टीम उन्हें ट्रेस कर रही है।
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा का यह व्यक्ति सीएम पर कर चुका है विवादित पोस्ट
ठाकुरद्वारा के मोहल्ला के मोहल्ला शरीफ नगर से एटीएस ने जिस व्यक्ति को गिरफ्तार किया है वह पहले भी जांच एजेंसियों के घेरे में आ चुका है। सूत्रों के मुताबिक आरोपी ने 2017 में योगी आदित्यनाथ के फोटो का इस्तेमाल कर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट किया था। इस मामले में संगठनों ने मिलकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
इसके बाद आरोपी बिजनौर में करीब एक-डेढ़ माह बंद रहा था। साथ ही यह भी जानकारी मिल रही है कि युवक के संपर्क विदेशी संगठनों से जुड़े हैं। उधर, सीओ विशाल यादव का कहना है कि क्षेत्र में एटीएस तो थी, लेकिन किस मामले में आई इसकी जानकारी उन्हें नहीं है।
याद रहे कि पुलिस के अनुसार, यूपी एटीएस ने पिछले सप्ताह बरेली जिले में आतंकी संगठन अंसार-गजवा-तुल-हिंद से जुड़े मोहम्मद इनामुल नाम के एक युवक को गिरफ्तार किया था। इनामुल पर आरोप है कि वह सोशल मीडिया प्लेटफार्मों का दुरुपयोग कर युवाओं को आतंकी तंजीमों में भर्ती करने के लिए प्रोत्साहित करता था।
और शीघ्र ही पाकिस्तान जाकर वहां आतंक की ट्रेनिंग भी लेने वाला था। रामबन में पकड़ा गया युवक सलमान खुशीद वानी (25) भी उसके संपर्क में था। वानी को कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद यूपी एटीएस के हवाले कर दिया गया। एसएसपी ने बताया कि एटीएस के ठाकुरद्वारा में छापे की जानकारी मिली है।