फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   ATS action in Moradabad: Suspected terrorist of Hizbul Mujahideen caught, sending information to Pakistan

एटीएस की कार्रवाई: मुरादाबाद निवासी हिजबुल मुजाहिद्दीन का आतंकी पकड़ा, पाकिस्तान को पहुंचा रहा था सूचना

Thu, 03 Aug 2023 07:33 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 03 Aug 2023 07:33 PM IST
सार

सूत्रों के मुताबिक संदिग्ध आतंकी लंबे समय से पाकिस्तानी आतंकियों के संपर्क में था। पूछताछ में उसके पास से अहम जानकारी मिली है। 

विज्ञापन
ATS action in Moradabad: Suspected terrorist of Hizbul Mujahideen caught, sending information to Pakistan
यूपी एटीएस

विस्तार

एटीएस की सहारनपुर विंग ने हिजबुल मुजाहिद्दीन का संदिग्ध आतंकी अहमद रजा उर्फ शाहरुख को गिरफ्तार किया है। आरोपी अहमद रजा सोशल मीडिया के जरिए हिजबुल मुजाहिद्दीन आतंकी संगठन और पाकिस्तान के हैंडलर्स के संपर्क में था। उसके खिलाफ लखनऊ के एटीएस थाने में केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


आरोपी अहमद रजा उर्फ शाहरुख उर्फ मोहीउद्दीन मुरादाबाद जनपद के मूंढापांडे थाना क्षेत्र के गुलड़िया गांव निवासी है। एटीएस की पूछताछ में सामने आया है कि अहमद रजा हिजबुल मुजाहिद्दीन पीर पंजाल तंजीम से जुड़े फिरदौस निवासी अनंतनाग (जम्मू कश्मीर) के लगातार संपर्क में था।
विज्ञापन


वह पाकिस्तान के रास्ते अफगानिस्तान जाकर आतंकी कमांडो ट्रेनिंग लेकर भारत में आतंकी घटना करने का मंसूबा बना रहा था। पाकिस्तान और अफगानिस्तान में लड़ रहे विभिन्न जिहादी संगठनों से प्रभावित है। उनकी जिहादी सोच और उनकी बहस पर बहुत विश्वास करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी भारत के संविधान और कानून को नहीं मानता है। उसे विश्वास है कि एक दिन भारत में भी शरिया लागू होगा। आरोपी ने सोशल मीडिया पर जिहादी वीडियो पोस्ट कर लोगों को अपने साथ जोड़ने में जुटा था। टीम ने आरोपी के कब्जे से दो मोबाइल, तीन सिम और 1220 रुपये बरामद किए हैं।

शरिया कानून लागू करना था मकसद

पूछताछ में सामने आया कि अहमद रजा पाकिस्तान व अफगानिस्तान में लड़ रहे विभिन्न जिहादी संगठन के मुजाहिदीनों से प्रभावित है। वह आतंकियों की जिहादी सोच और कार्यवाहियों पर बहुत विश्वास करता है। उसने भारत में काफिरों व काफिर सरकार के खिलाफ जिहाद करके जम्हूरियत की सरकार को हटाकर शरिया कानून लाने को अपनी जिंदगी का मकसद बना लिया था।



इसके लिए वह हिजबुल मुजाहिदीन पीर पंजाल तंजीम से जुड़े हुए सीनियर मुजाहिद साथी अनंतनाग निवासी फिरदौस के लगातार संपर्क में था। फिरदौस ने ही इसे हिजबुल मुजाहिद्दीन पीर पंजाल में शामिल होने की शपथ दिलवाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed