फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   athlete abhiseke got national ticket

प्रदेश में स्वर्ण से एथलीट अभिषेक को मिला नेशनल का टिकट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 07 Sep 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
athlete abhiseke got national ticket
मुरादाबाद। शहर निवासी एथलीट अभिषेक पाल ने प्रदेश स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है। आठ सौ मीटर दौड़ में प्रथम स्थान पर रहकर अभिषेक ने राष्ट्र स्तर की प्रतियोगिता में चयन पाया है। प्रदेशीय प्रतियोगिता सैफई के मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स कॉलेज में 03 और 04 सितंबर को हुई थी।
विज्ञापन

मुरादाबाद लौटने पर खिलाड़ी को क्रीड़ाधिकारी प्रेम कुमार और जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष अजय पाठक ने सम्मानित किया। क्रीड़ाधिकारी ने बताया कि 17 से 19 सितंबर तक राष्ट्र स्तर की प्रतियोगिता भोपाल में आयोजित होगी। अभिषेक इसमें हिस्सा लेकर प्रदेश के एथलीटों में मुरादाबाद का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं में अभिषेक पहले भी पदक जीत चुके हैं। अब उनका लक्ष्य नेशनल में गोल्ड लाकर उच्च स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिभाग करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed