फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Atal Ghat will be built on the Ramganga coast, will be ready at a cost of one crore rupees

मुरादाबाद : एक करोड़ रुपये की लागत से होगा तैयार, रामगंगा तट पर बनेगा अटल घाट

Sat, 04 Sep 2021 12:12 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Sat, 04 Sep 2021 12:12 PM IST
सार

शहर के रामगंगा तट पर स्थित कालिका मंदिर घाट के निकट भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल विहारी बाजपेयी की स्मृति में अटल घाट बनाया जाएगा। करीब एक करोड़ रुपये की लागत से शहर में बनने जा रहा यह घाट लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहेगा।

विज्ञापन
Moradabad: Atal Ghat will be built on the Ramganga coast, will be ready at a cost of one crore rupees
अटल बिहारी वायपेयी - फोटो : Social media

विस्तार

 शहर के रामगंगा तट पर स्थित कालिका मंदिर घाट के निकट भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल विहारी बाजपेयी की स्मृति में अटल घाट बनाया जाएगा। इस पार्क में आकर्षक पेड़ और फूल के पौधे लगाए जाएंगे साथ ही रात में आकर्षक दिखे इसके लिए लाइटिंग की व्यवस्था रहेगी। करीब एक करोड़ रुपये की लागत से शहर में बनने जा रहा यह घाट लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहेगा।
विज्ञापन


स्व. अटल विहारी वाजयेपी की अस्थियां शहर के अन्य कई घाटों के साथ यहां रामगंगा तट पर बने कालिका मंदिर घाट पर भी विसर्जित की गई थीं। उस दौरान यहां भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया था तथा घाट पर भी भारी सजावट की गई थी। उसी समय अटल द्वार भी वहां बनाया गया था।
विज्ञापन


पर्यावरण अभियंता राजीव कुमार राठी ने बताया कि नगर निगम 15वां वित्त आयोग से एक करोड़ रुपये की लागत से वहां अब अटल घाट बनाएगा। इसके लिए आमंत्रित टेंडर शनिवार को खोले जाएंगे। उन्होंने बताया कि टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही इसके निर्माण का कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अवर अभियंता किशन लाल ने बताया कि अटल घाट पर अटल विहारी वाजपेयी की प्रतिमा लगाई जाएगी। वहां पार्क होगा जिसमें खूबसूरत फूल पौधे लगाएं जाएंगे। रात में अटल घाट रोशनी में नहाया रहे इसके लिए आकर्षक सोलर लाइटें भी लगाई जाएंगी। घाट पर पानी के अंदर जाने के लिए सीढ़ियां भी बनाई जाएंगी। वहां लोगों के बैठने के लिए आकर्षक बेंच आदि की भी व्यवस्था रहेगी। उन्होंने बताया कि बनकर तैयार होने के बाद अटल घाट लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed