फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   At many places there was a collective Iftar and hands were raised in prayer for peace

Moradabad News: कई जगह सामूहिक रोजा इफ्तार, अमन-चैन की दुआ को उठे हाथ

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 24 Mar 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
At many places there was a collective Iftar and hands were raised in prayer for peace
मुरादाबाद। माहे रमजान में घर से लेकर मस्जिद तक में इबादत का दौर जारी है। मोहल्ला गांगन स्थित नूरी मस्जिद में जहां तरावीह में कुरान मुकम्मल हुई वहीं मोहल्ला पीरगैब समेत कई जगह सामूहिक रोजा इफ्तार का आयोजन किया गया। सभी स्थानों पर अंत में मुल्क में अमन, चैन, भाईचारे की दुआ की गई।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला गांगन स्थित नूरी मस्जिद में रविवार खत्म शरीफ के मौके पर महफिल का आगाज हुआ। हाफिज व कारी मुजाहिद नईमी ने यहां कुरान मुकम्मल कराई। इसके बाद तकरीरी प्रोग्राम का आयोजन किया गया। जिसमें कारी मुजाहिद नईमी ने 23 वीं शबे कद्र पर रोशनी डाली। उन्होंने कहा कि यह रात हजार रातों से बेहतर है। उन्होंने बंदों से रात में जागकर खुदा की इबादत करने में मशगूल रहने तथा जहन्नुम से निजात की दुआ करने की अपील की। अंत में मुफ्ती रफी खान नईमी ने मुल्क की तरक्की, आपसी भाईचारे, अमन-चैन की दुआ कराई। इस मौके पर पेश इमाम मुजाहिद खान के अलावा मस्जिद कमेटी के इंचार्ज अतीक सैफी, इकराम अंसारी, हाजी बब्बू, फहीम सैफी समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

इसके अलावा शहर के मोहल्ला पीरगैब स्थित सुल्तान साहब दरगाह के सज्जादानशीन के आवास पर सामूहिक रोजा इफ्तार का आयोजन किया गया। जिसमें नायब शहर इमाम सैयद फहद अली, नबी खां, शिबली मियां, इस्तियाक हुसैन, हाफिज इफ्तखार, मास्टर इरफान, असलम सुल्तानी, असद मोलाई, शहनवाज खां, सैयद मुर्तजा अली, मोहम्मद राशिद, राजू सुल्तानी आदि मौजूद रहे। इस मौके पर सभी ने मुल्क की तरक्की, अमन-चैन की दुआ की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed