फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Assault and molestation of women during devotional singing (bhajan-kirtan)

Moradabad News: भजन-कीर्तन के दाैरान मारपीट, महिलाओं से छेड़खानी

Sun, 18 Oct 2026 02:44 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sun, 18 Oct 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Assault and molestation of women during devotional singing (bhajan-kirtan)
सिरसवां दोराहा। भोजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार शाम भजन-कीर्तन का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान वहां मारपीट और महिलाओं से छेड़खानी का मामला सामने आया है। इस घटना में चार लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन




एक ग्रामीण ने शनिवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि शुक्रवार की शाम उनके घर में भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया था। तभी सरवर, मुर्तजा अली, जाने आलम, आजिब अली, नामे अली, असगर, सिराज अली, सन्नू और नदीम घर में घुस आए। उन्होंने वहां गाली-गलौज शुरू कर दी। परिजनों ने इसका विरोध किया। आरोपियों ने परिजनों के साथ मारपीट की। इस मारपीट में चार लोग घायल हो गए। महिलाओं के साथ भी छेड़खानी की गई। थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने इस मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घायलों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने सभी नौ नामजद आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मामले की आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन




शिकायत करने गई महिला को लाठी-डंडों से पीटा, तीन घायल



मैनाठेर। क्षेत्र के मधुपुरी गांव में शिकायत करने गई एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि चार लोगों ने महिला पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मधुपुरी निवासी मीना के अनुसार, उनकी ननद माया गांव के मुकेश, राजकुमार, शिवानी और आरती से बदनाम किए जाने की शिकायत करने गई थीं। आरोप है कि इस दौरान चारों ने माया के साथ गाली-गलौज की। उन्होंने लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। माया को बचाने पहुंचीं मीना और उनकी बेटी गुंजन को भी चोटें आईं। हमले में माया के सिर में गंभीर चोट लगी। परिजनों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पीड़िता ने आरोपियों पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष किरनपाल सिंह ने बताया कि चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed