{"_id":"6712699146b8a901ea0146cc","slug":"asif-trapped-girl-by-posing-aman-when-his-secret-was-revealed-he-blackmailed-her-with-video-2024-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्ती में दगा: आसिफ ने युवती को अमन बनकर प्रेमजाल में फंसाया, पोल खुली तो दुष्कर्म की वीडियो से किया ब्लैकमेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोस्ती में दगा: आसिफ ने युवती को अमन बनकर प्रेमजाल में फंसाया, पोल खुली तो दुष्कर्म की वीडियो से किया ब्लैकमेल
Fri, 18 Oct 2024 07:28 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
Published by: विमल शर्मा
Updated Fri, 18 Oct 2024 07:28 PM IST
सार
फेसबुक पर खुद को अमन कुमार बताकर आसिफ ने एक युवती को प्रेम जाल में फंसा लिया। पोल खुलने बाद वह दुष्कर्म और अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। एसपी ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
एसपी ने दिए जांच के आदेश
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फेसबुक पर खुद को अमन कुमार बताकर आसिफ नाम के युवक ने मुरादाबाद की युवती को प्रेमजाल में फंसा लिया। उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो और फोटो बना लिए। शिकायत करने पर वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी दी। युवती ने एसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
मुरादाबाद जिले के कटघर थाना क्षेत्र निवासी कारोबारी की बेटी की दोस्ती दो माह पहले फेसबुक पर अमन कुमार नाम के युवक से हुई थी। युवक ने खुद को डिडौली कोतवाली क्षेत्र के श्योनाली गांव निवासी बताया था। अमन ने कारोबारी की बेटी को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। कुछ दिन बाद दोनों में मिलना जुलना शुरू हो गया।
विज्ञापन
युवती का आरोप है कि 20 अगस्त की रात 8:30 बजे अमन उसे पूरनपुर रोड पर ले गया। तमंचे के बल पर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने युवती के अश्लील फोटो और वीडियो बना ली। युवती ने आरोपी से शादी करने के लिए कहा तो वह टालमटोल करने लगा।
विज्ञापन
पुलिस में शिकायत करने पर फोटो वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। आरोपी ने युवती का मोबाइल छीन लिया और उसका सिम कार्ड तोड़कर फोन अपने साथ ले गया। पीड़िता ने हकीकत पता किया तो अमन कुमार आसिफ निकला। ये सुनकर युवती का होश उड़ गए।
अब आरोपी युवती को जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़िता शुक्रवार को एसपी कार्यालय पहुंची और शिकायतीपत्र देकर कार्रवाई की मांग की। अपर पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।