{"_id":"5bf9d902bdec2241417d1695","slug":"as-the-semi-high-speed-train-gets-the-speeed-power-goes-off","type":"story","status":"publish","title_hn":"रफ्तार पकड़ते ही टी-18 की बिजली गुल, सेमी हाई स्पीड ट्रेन का ट्रायल पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रफ्तार पकड़ते ही टी-18 की बिजली गुल, सेमी हाई स्पीड ट्रेन का ट्रायल पूरा
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
Updated Sun, 25 Nov 2018 04:34 AM IST
विज्ञापन
रफ्तार पर...
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिना इंजन वाली सेमी हाई स्पीड ट्रेन का मुरादाबाद मंडल में ट्रायल पूरा हो गया। शनिवार को ट्रेन को मेवा नवादा नजीबाबाद से बलियाखेड़ा सहारनपुर के ट्रैक पर दौड़ाया गया। ट्रेन के स्पीड पकड़ते ही बिजली की आपूर्ति ठप हो गई। इससे ट्रेन 25 मिनट तक रुकी और उसके बाद 115 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रायल पूरा कर देर रात मुरादाबाद वापस लौट आई।
मुरादाबाद मंडल में टी-18 ट्रेन ट्रायल के लिए पिछले सप्ताह पहुंची थी। सप्ताह भर में ट्रेन को अलग-अलग ट्रैक पर दौड़ाकर उसकी स्पीड देखी गई। मुरादाबाद मंडल के ट्रैक पर अधिकतम स्पीड 115 किमी प्रति घंटे की निर्धारित थी। ट्रेन अपने ट्रायल में सफल रही।
शुक्रवार को ट्रेन नजीबाबाद के लिए रवाना हुई और शनिवार को भी नजीबाबाद मेवा नवादा से बलियाखेड़ा सहारनपुर के बीच इसका ट्रायल हुआ। रेलवे कंट्रोल रूम के मुताबिक मेवा नवादा से ट्रेन शुरू होने के कुछ देर बाद 9.45 बजे उसके पहिये थम गए। कांठ नगीना के बीच बिजली की आपूर्ति बाधित होने से ट्रेन बाधित हुई। 10.10 बजे ट्रेन ने दोबारा 115 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से स्पीड पकड़ी।
विज्ञापन
रेलवे कंट्रोल रूम के मुताबिक ट्रेन अपने ट्रायल में पूरी तरह सफल रही है। देर रात ट्रेन मुरादाबाद वापस लौट आई है। मुरादाबाद से ट्रेन को कोटा के लिए रवाना किया जाएगा। वहां ट्रेन को अधिकतम 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ाकर उसका ट्रायल किया जाएगा।