फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   As an officer in the railway, the relationship with the girl was grabbed from the relatives in the name of the car, eight and a half lakhs

शादी से पहले युवक के धोखाधड़ी का राज उजागर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
As an officer in the railway, the relationship with the girl was grabbed from the relatives in the name of the car, eight and a half lakhs
हरियाणा के एक युवक ने रेलवे में राजपत्रित अधिकारी बताकर कुंदरकी क्षेत्र की युवती से रिश्ता कर लिया। इसके बाद उसने युवती के परिजनों से कार के नाम पर साढ़े आठ लाख रुपये की नकदी ले ली। दोबारा पैसे मांगने पर युवती के परिजनों को शक हुआ तो उन्होंने युवक के बारे में जानकारी जुटाई। इस दौरान उन्हें युवक के बारे में धोखाधड़ी करने का पता चल गया। शनिवार को पीड़ित पक्ष ने आरोपी युवक और उसके रिश्तेदार पर पैसे, सोने की अंगूठी और उपहार हड़पने का आरोप लगाकर मैनाठेर थाना में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

मैनाठेर कोतवाली क्षेत्र के ग्रामीण इलाके की रहने वाली युवती ने एसपी ग्रामीण को तहरीर दी है। आरोप है कि संभल जिले के गांव कासमपुर निवासी बिचौलिये अनिल कुमार ने युवती के भाई और पिता को बताया कि हरियाणा के पलवल जिले के गांव असावदी निवासी संजय कुमार दिल्ली रेलवे में राजपत्रित अधिकारी है। वह गरीब और असहाय पढ़ी लिखी युवती से शादी करना चाहता है। इस बीच उसके भाई ने मोबाइल पर युवक से बात की तो उसने भी रिश्तेदार की बताई बातों का समर्थन किया। इस बात पर विश्वास करके परिजनों ने युवक को अपने घर बुलाकर उसका रिश्ता तय कर दिया। दस मार्च 2021 को रिश्तेदार के साथ युवक युवती के घर आ गया। बातचीत के दौरान युवक ने अपनी नौकरी का पहचान पत्र और आधार कार्ड की फोटो कॉपी भी दिखाई।
विज्ञापन

इसके बाद युवती से वह फोन पर भी बात करने लगा और घर पर आना जाना शुरू कर दिया। आरोप है कि युवक ने युवती पक्ष को विश्वास में लेकर फॉर्चूनर गाड़ी खरीदने के नाम पर साढ़े आठ लाख ले लिए। शादी की तारीख दस फरवरी 2022 तय की गई थी, लेकिन इससे पहले ही युवक पांच लाख रुपये और मांगने लगा। इस पर युवती के परिजनों को शक हो गया। युवती के भाई ने युवक के द्वारा बताए गए निवास स्थान पर जाकर पता किया तो उसकी मकान मालकिन ने बताया कि आप जो आधार कार्ड और फोटो दिखा रहे हो, यह व्यक्ति किसी को संजय कुमार तो किसी को मोहसिन खां बताकर लड़कियों को ठगता है। इसने कई लड़कियों से फर्जी तरीके से शादी कर रखी है। मेरे साथ भी की थी और अब वह यहां नहीं रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित युवती का आरोप है कि सच्चाई सामने आने पर आरोपी संजय से साढ़े आठ लाख रुपये और सगाई में दिए गए सोने की अंगूठी, उपहार आदि सामान वापस करने को कहा तो उसने सब कुछ देने से मना कर दिया। साथ ही जान से मारने की धमकी दी।

इसके बाद शनिवार को युवती ने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। मैनाठेर कोतवाल अमरनाथ वर्मा का कहना है कि संजय कुमार और अनिल कुमार के खिलाफ (धारा 420) धोखाधड़ी, (406) माल हड़पना (506) धमकी देना (494) पत्नी के जीवित रहते हुए धोखाधड़ी से दूसरी शादी करना, दहेज प्रतिषेध की धारा तीन और चार के तहत केस दर्ज किया गया है। जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed