फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Aryan will increase the pride of the district in UP's Ranji Trophy

यूपी की रणजी ट्राफी में आर्यन बढ़ाएंगे जिले का गौरव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Aryan will increase the pride of the district in UP's Ranji Trophy
मुरादाबाद। महानगर में जिगर कॉलोनी निवासी आर्यन जुयाल (20) का रणजी ट्राफी के लिए यूपी की टीम में चयन होने से क्रिकेट प्रेमियों के साथ शहरवासियों में खुशी व्याप्त है। क्रिकेट प्रेमियों ने कहा कि आर्यन रणजी ट्रॉफी में जिले का गौरव बढ़ाएंगे। 13 जनवरी से शुरू हो रहे मुकाबलों की श्रृंखला के लिए वे अपनी टीम के साथ त्रिवेंद्रम (केरल) रवाना होंगे। फिलहाल वह दिल्ली में अभ्यास कर रहे हैं। क्रिकेट के क्षेत्र मे आर्यन मुरादाबाद का गौरव हैं। वह अंडर-19 वर्ल्ड कप, विजय हजारे, सैय्यद मुश्ताक अली और रणजी ट्राफी टूर्नामेंट में पहले अपनी प्रतिभा दिखा चुके हैं।
विज्ञापन

मौजूदा समय में भी आर्यन बेहतरीन फार्म में हैं। 11 दिसंबर को उन्होंने दिल्ली की टीम के खिलाफ शानदार शतक लगाया था। आर्यन राइट आर्म बैट्समैन हैं और अपनी टीम के लिए विकेट कीपिंग भी करते हैं। विकेट कीपिंग में वह पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को अपना आदर्श मानते हैं। आर्यन ने बताया कि इससे पहले 2019 में रणजी ट्राफी में उन्होंने कर्नाटक के खिलाफ मैच में शतक लगाया था। इसके अलावा टूर्नामेंट में तीन अर्द्धशतकों की मदद से 390 रन बनाए थे।
विज्ञापन

अब वह घरेलू क्रिकेट में अपने प्रदर्शन में और निखार लाने के लिए पसीना बहा रहे हैं, जिससे भारतीय क्रिकेट टीम में खेलने का मौका मिल सके। रणजी ट्राफी के लिए यूपी की टीम के मुख्य कोच पूर्व भारतीय क्रिकेटर विजय दहिया हैं। ऐसे में आर्यन को विकेट कीपिंग की बारीकियां सीखने में मदद मिल रही है। इसके अलावा आर्यन अपने कोच रवि नेगी के दिशा-निर्देशन में अभ्यास कर रहे हैं। उनके चयन के बाद महानगर में खुशी का माहौल है। मुरादाबाद निवासी पूर्व रणजी खिलाड़ी विजय गुप्ता ने आर्यन को फोन पर बधाई दी है और उनके अच्छे प्रदर्शन की कामना की है। क्रिकेट कोच बद्दरुद्दीन सिद्दीकी ने बताया कि आर्यन एक बेहतरीन बल्लेबाज हैं। निश्चित ही वह जल्द ही भारतीय टीम में खेलते नजर आएंगे। ज्ञात हो कि मुरादाबाद में रहने के दौरान आर्यन कोच बद्दरुद्दीन के पास ही अभ्यास के लिए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed