{"_id":"573811514f1c1b0016ac6ea4","slug":"army-cop-fainted-in-train-drunk-cold-drinks","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोल्ड ड्रिंक से फौजी बेहोश, ट्रेन में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोल्ड ड्रिंक से फौजी बेहोश, ट्रेन में हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद
Updated Sun, 15 May 2016 11:39 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरनाथ एक्सप्रेस (12588) में पेंट्री कार से खरीदी हुई कोल्ड ड्रिंक पीकर बेहोश हो गया। उसके साथियों ने जहरखुरानी का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया। ट्रेन में हंगामा होने पर कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। मुरादाबाद में जीआरपी ने बेहोश जवान को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
जीआरपी ने पेंट्री कार के मैनेजर को कस्टडी में ले लिया। जम्मू से सेना के कुछ जवान पश्चिम बंगाल जा रहे थे। अमरनाथ एक्सप्रेस के एस-12 कोच में उनका रिजर्वेशन था। इसी कोच में बैठे हुए सिकंदर निवासी पुंछ ने पेंट्री कार से कोल्ड ड्रिंक खरीदी थी। कोल्ड्र ड्रिंक पीते पीते सिकंदर बेहोश हो गया।
बेहोश होते ही उसके साथियों ने हंगामा कर दिया। पेंट्री कार के मैनेजर पर जहरखुरानी कराने का आरोप लगाते हुए पकड़ लिया। टीटीई ने कंट्रोल रूम को सूचना दी। ट्रेन अपने निर्धारित समय से तीन घंटे की देरी से एक बजे मुरादाबाद पहुंची। मुरादाबाद में जीआरपी ने सिकंदर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
इसके साथ ही पेंट्री कार मैनेजर को हिरासत में ले लिया। कोल्ड ड्रिंक की बोतल को भी कब्जे में ले लिया। अस्पताल में भर्ती कराने के कुछ देर बाद उसे होश आने लगा। लेकिन वह बात नहीं कर पा रहा था। हालांकि जीआरपी उसे जहरखुरानी का मामला नहीं मान रही है।
हंगामे के कारण ट्रेन भी मुरादाबाद में दस मिनट लेट हो गई। जीआरपी इंस्पेक्टर अयूब हसन ने बताया कि सिकंदर से बात नहीं हो पाई। कमजोरी के कारण कुछ बता नहीं पा रहा है। अगर वह बताता है कोल्ड ड्रिंक पीने से तबियत खराब हुई है तो बोतल में बची हुई कोल्ड ड्रिंक को लैब में जांच के लिए भेजा जाएगा। पेंट्री कार मैनेजर से पूछताछ की जा रही है।