फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   AQI 431

दीपावली के दूसरे दिन भी मुराबाद में प्रदूषण की स्थिति घातक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
AQI 431
AQI 431
मुरादाबाद। दीपावली के दूसरे मुरादाबाद शहर की आबोहवा सांस लेने लायक नहीं रही। वायु गुणवत्ता सूचकांक 431 दर्ज किया गया। लोगों को सांस लेने में परेशानी महसूस हुई। बाहर निकले बीमार लोगों की हालत बिगड़ गई। धूल व धुआं के साथ हवा में हानिकारक रसायन खतरनाक स्तर पर रही।
विज्ञापन

मुरादाबाद शहर पहले से ही प्रदूषित शहर है। हवा सांस लेने लायक नहीं है। दीपावली पर हुई आतिशबाजी के बाद महानगर की वायु अधिक खराब हो गई। आतिशबाजी के धुएं ने हवा को जहरीला बना दिया है। हवा में स्वास्थ्य के लिए हानिकारक गैस, जानलेवा कण, धूल व धुआं मिला हुआ है। मंगलवार को हवा की गुणवत्ता सांस लेने लायक नहीं रही। हवा में जानलेवा कण, एक्यूआई, आरएसपीएम की मात्रा खतरे के निशान से ऊपर मिली। नाइट्रोजन ऑक्साइड व कार्बन ऑक्साइड की स्थिति भी ठीक नहीं रही।
विज्ञापन

मुरादाबाद में प्रदूषण का स्तर -
एसपीएम-2.5 431
एसपीएम-10 357
एनओ-2 81
एनएच-3 13
एसओ-2 31
सीओ 61
...
एक्यूआई का मानक स्तर
एक्यूआई 431
0 से 50 अच्छी
51 से 100 खराब
101 से 150 सेहत को खतरा (सेंसेटिव ग्रुप)
151 से 200 सेहत को खतरा (आल ग्रुप)
201 से 300 स्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानिकारक
300 से 500 सेहत व जिंदगी को खतरा- सांस लेने लायक नहीं।
...
ये बरतें सावधानी
जिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेंद्र सिंह ने बताया कि नगर में फिलहाल खुली हवा में सांस लेना सेहत व स्वास्थ्य पर भारी पड़ सकता है। इसके लिए मास्क पहनकर या मुंह पर कपड़ा बांधकर ही घरों से बाहर निकले। कारों के शीशे बंद रखें और घरों के आसपास पानी का छिड़काव करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed