फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   aprajita

अपराजिता अभियान का हुआ आयोजन, वक्ताओं ने रखे अपने मत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2019 01:57 AM IST
विज्ञापन
aprajita
लाइनपार के दिव्य स्वरस्ती इंटर कालेज में अमर उजाला के अपराजिता के कार्यक्रम में शपथ लेती छात्रा?
मुरादाबाद। दिव्य सरस्वती बालिका इंटर कालेज में अमर उजाला के कार्यक्रम अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के तहत तनाव प्रबंधन और व्यक्तित्व निर्माण कार्यशाला का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि सकारात्मक सोच से व्यक्तित्व का निर्माण होता है और भविष्य संवरता है। साथ ही नारी गरिमा एवं संवेदनशीलता की रक्षा का संकल्प लिया।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. कुमकुम मेहरोत्रा ने छात्राओं को पढ़ाई में तनाव नहीं लेने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि परीक्षा में बेहतर करने का दबाव तनाव पैदा करता है। हमें भविष्य की चिंता किए बिना वर्तमान में ध्यान एकाग्रचित्त करना चाहिए। क्रोध, निंदा, आलस्य, जिद, अपेक्षा और दूसरों पर निर्भरता तनाव उत्पन्न करते हैं। सफल होने के लिए हमें स्वस्थ प्रतिस्पर्धा करनी चाहिए। अंकों के बजाय ज्ञान को महत्व देने से विचारों में शांति और स्थिरता आती है। हमें खुद अच्छा महसूस करने के साथ दूसरों को भी अच्छा महसूस करना चाहिए। इससे सकारात्मक माहौल बनता है और व्यक्तित्व में निखार आता है। उन्होंने कहा कि हमारे विचार व्यक्तित्व का आइना होते हैं। प्रधानाचार्य उमेश सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों में धैर्य का गुण होना आवश्यक है। एक साथ मंजिल पर पहुंचने की ललक के बजाय एक-एक सीढ़ी चढ़ना चाहिए। इससे असफलता की संभावनाएं कम हो जाती हैं। इस दौरान दिनेश पाल, नरेश सैनी, शशि कुलश्रेष्ठ, नंदराम, अंजू मेहरोत्रा, नूपुर सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed