फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Approval received from the government for the repair of Ramganga bridge

Moradabad News: रामगंगा पुल की मरम्मत के लिए शासन से मिली मंजूरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2024 06:08 AM IST
विज्ञापन
Approval received from the government for the repair of Ramganga bridge
मुरादाबाद। रामगंगा पुल की मरम्मत के लिए शासन ने पीडब्ल्यूडी को वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है। पुल की मरम्मत के लिए शीघ्र ही पैसा जारी होगा। रामगंगा पुल के दो पिलरों की बियरिंग खिसकने के बाद भी भारी वाहनों की आवाजाही जारी है, लेकिन अभियंताओं ने इसे सुरक्षा के लिहाज से खतरनाक बताया है।
विज्ञापन

रामपुर रोड पर डियर पार्क के समीप रामगंगा नदी पर 64 साल पुराना पुल बना है। सीएम के आदेश के बाद पिछले महीने पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियंता ने पुल का निरीक्षण किया था तो पिलर संख्या सात और ग्यारह की बियरिंग अपने स्थान से खिसकी मिली थी। इसे पुल बिल्कुल हिल नहीं रहा था। सामान्य तौर पर वाहनों के आवागमन पर पुल हिलना चाहिए।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी के मुख्य अभियंता ने सेतु निगम से पुल की जांच कराई। सेतु निगम के पीडी शशिकांत ने पुल का निरीक्षण किया तो उनकी जांच में बियरिंग खिसकने के अलावा अन्य कमियां भी पाई गईं। पीडी की रिपोर्ट के आधार पर पीडब्ल्यूडी ने पुल की मरम्मत के लिए 95 लाख का एस्टीमेट तैयार कर शासन को भेज दिया था। दो सप्ताह बाद शासन ने पुल की मरम्मत की स्वीकृति दे दी है। हालांकि, अभी पैसा जारी नहीं किया गया है। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता कुलदीप संत ने बताया कि पैसा मिलते ही पुल की मरम्मत शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed