फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Applications for admission in colleges will start from today

Moradabad News: कॉलेजों में दाखिला के लिए आज से शुरू हो जाएंगे आवेदन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2024 06:07 AM IST
विज्ञापन
Applications for admission in colleges will start from today
मुरादाबाद। कॉलेजों में स्नातक की कक्षाओं में दाखिले के लिए प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हो जाएगी। इसके लिए बृहस्पतिवार को कॉलेजों में दाखिला समितियों का चयन किया गया और पंजीकरण प्रक्रिया की तैयारियां की गईं। हिंदू कॉलेज, केजीके कॉलेज में सोमवार से ऑनलाइन पंजीकरण होंगे, जबकि गोकुलदास हिंदू गर्ल्स कॉलेज में शुक्रवार से पंजीकरण शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन

एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने कॉलेजों को नए शैक्षिक सत्र के लिए स्नातक की दाखिला प्रक्रिया के लिए शुक्रवार से आवेदन लेने के निर्देश दिए हैं। विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर पंजीकरण करने के बाद विद्यार्थी कॉलेज स्तर पर आवेदन करेंगे। एक विद्यार्थी अधिकतम दस कॉलेजों में दाखिला के लिए आवेदन कर सकता है। आवेदन करने की अंतिम तारीख नौ जून है। हिंदू कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सत्यव्रत सिंह रावत का कहना है कि शुक्रवार को सभी दाखिला समितियों की बैठक बुलाई है। इसमें दाखिला व पंजीकरण प्रक्रिया पर मंथन किया जाएगा। सोमवार से कॉलेज की वेबसाइट पर पंजीकरण होने की तैयारी है।
विज्ञापन


विद्यार्थियों को टेलीग्राम एप से जोड़ा जाएगा

केजीके कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सुनील चौधरी का कहना है कि बृहस्पतिवार को हुई बैठक में सोमवार से पंजीकरण प्रक्रिया शुरू करने पर निर्णय लिया गया है। इसके तहत सिंगल विंडो स्कीम रहेगी। विद्यार्थी के एक ही स्थान से दाखिले संबंधी सभी कार्य सरल तरीके से होने की सुविधा मिलेगी। सभी संकायों की दाखिला समिति बना दी गई है। कॉलेज स्तर पर एक टेलीग्राम एप बनाया जा रहा है। इसमें दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों को जोड़ा जाएगा, ताकि सभी तरह की परीक्षाओं की समय से सूचना दी जा सके। यदि विद्यार्थी नंबर और ई-मेल बदलता है तो उसे तुरंत अपडेट करवाने के निर्देश है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार से जमा किए जाएंगे आवेदन फॉर्म
गोकुलदास हिंदू गर्ल्स कॉलेज की प्राचार्य प्रो. चारू मेहरोत्रा ने बताया कि यदि आवेदन सीटों की अपेक्षा अधिक होंगे तो मेरिट बनेगी। यदि सीटों के बराबर ही रहेंगे तो मेरिट नहीं बनेगी। विद्यार्थी यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर पहले पंजीकरण कराएगा। उसमें जो पंजीकरण नंबर मिलेगा, उसे कॉलेज के फॉर्म भरा जाएगा। छात्राएं पिछले कई दिनों से आवेदन फॉर्म खरीद रहीं हैं। अब विश्वविद्यालय का पंजीकरण नंबर भरकर कॉलेज में शुक्रवार से जमा करना शुरू कर देंगी।

विद्यार्थियों के रुझान को देखकर लेंगे निर्णय

एमएच कॉलेज के प्राचार्य प्रो. नरेंद्र सिंह का कहना है कि कॉलेज में चार सौ सीटों पर दाखिला लेना है। शुक्रवार से आवेदन फॉर्म जमा करना शुरू कर देंगे। आवेदन शुरू होने के एक सप्ताह में विद्यार्थियों का रुझान पता चल जाएगा। यदि सीटों की अपेक्षा अधिक आवेदन आते हैं तो मेरिट बनाई जाएगी। अन्यथा पहले आओ पहले पाओ के आधार पर दाखिला लिया जाएगा। पिछले वर्षों में सीटों की अपेक्षा आवेदन कम आए थे।

हिंदू कॉलेज बीए बीएससी गणित बीएससी बायो बीकॉम बीबीए बीकॉम ऑनर्स बीएससी बॉयोटेक
1440 960 560 960 60 120 60
केजीके कॉलेज 1100 640 160 240
दयानंद कॉलेज 560 160
गोकुलदास कॉलेज 700 300 80
एमएच कॉलेज 400
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed