फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Application filed in court for issuance of warrants of absconding constable and home guard

फरार सिपाही और होमगार्ड के वारंट जारी कराने को अदालत में दाखिल की अर्जी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
Application filed in court for issuance of warrants of absconding constable and home guard
मुरादाबाद। गैर इरादतन हत्या और अवैध वसूली के आरोप में फरार चल रहे यातायात पुलिस के सिपाही और होमगार्ड पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। मझोला पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ वारंट जारी कराने को अदालत में अर्जी दाखिल की है। आरोपी हादसे के बाद से फरार हैं। जबकि पुलिस टीआई, एक सिपाही और होमगार्ड को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

मझोला थानाक्षेत्र में मनोहरपुर गांव के पास दिल्ली लखनऊ हाईवे पर 27 जून की सुबह पिकअप वाहन से टकराकर डबल डेकर बस पलट गई थी। इस हादसे में यातायात पुलिस के सिपाही और पिकअप वाहन में सवार तीन लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 19 लोग हादसे में घायल हो गए थे। पुलिस की जांच में सामने आया था कि यातायात पुलिस के निरीक्षक धर्मेंद्र राठौर और अन्य पुलिस कर्मी हाईवे पर अवैध वसूली के मकसद से पिकअप वाहन की चेकिंग कर रहे थे।
विज्ञापन

इस मामले में गैर इरादतन हत्या और अवैध वसूली समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया था। टीआई धर्मेंद्र, सिपाही अनिल और होमगार्ड जितेंद्र शर्मा को गिरफ्तार कर जा चुका है। सिपाही नरेंद्र यादव और होमगार्ड रोहित कुमार अभी फरार हैं। मझोला थाना प्रभारी मुकेश शुक्ला ने बताया कि दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है। मगर आरोपी हत्थे नहीं चढ़ रहे हैं। आरोपियों का वारंट जारी कराने के लिए कोर्ट में अर्जी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed