फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   applicants run for police constable selection

खाकी की चाहत में खूब दौड़ीं बेटियां

Fri, 08 Apr 2016 03:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद Updated Fri, 08 Apr 2016 03:23 AM IST
विज्ञापन
applicants run for police constable selection
पुलिस आरक्षी महिला और पुरुष भर्ती के फिजिकल टेस्ट में दौड़ीं बेटियां - फोटो : अमर उजाला
खाकी की चाहत में बेटियां खूब दौड़ीं। तेइस बटालियन पीएसी के ग्राउंड में कराई गई दौड़ में 638 लड़कियों ने हिस्सा लिया था। सभी को 2.4 किलोमीटर की दौड़ अधिकतम 16 मिनट में पूरी करनी थी। 11 मिनट में दौड़ पूरी करने वाले को 200 नंबर मिलने थे मगर कोई भी दो सौ नंबर प्राप्त नहीं कर सका है।
विज्ञापन


प्रदेश के बारह जिलों में पुलिस आरक्षी महिला और पुरुष भर्ती का फिजिकल टेस्ट (शारीरिक दक्षता परीक्षा) शुरू हो गया है। मुरादाबाद में तेइस बटालियन पीएसी के मैदान में महिला आरक्षी के अभ्यर्थियों की दौड़ कराई गई। हालांकि आवेदन के हिसाब से बृहस्पतिवार को 800 लड़कियों को पहुंचना था लेकिन आईं थीं केवल 638।
विज्ञापन


इन सभी की दौड़ कराई गई। 11 मिनट में दौड़ पूरी करने पर 200 नंबर दिए जाने थे मगर कोई भी महिला अभ्यर्थी 11 मिनट में 2.4 किलोमीटर की दौड़ पूरी नहीं कर पाई। एक लड़की 11 मिनट बाइस सेकेंड में पहुंची थी। एसीएम टू रामप्रकाश ने बताया कि 12 अप्रैल तक भर्ती प्रक्रिया चलेगी। केवल दस अप्रैल को ही अवकाश रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


8 अप्रैल को 1000 महिला अभ्यर्थी दौड़ के लिए पहुंचेंगी जबकि उसके बाद हर रोज 1200-1200 आएंगी। भर्ती प्रक्रिया को लेकर प्रशासन ने भी चौकस व्यवस्थाएं कर ली हैं। भर्ती स्थल पर डाक्टरों की टीम भी लगाई गई है।

 

प्लीज हट जाइए डाक्टर साहब मुझे दौड़ना है

तेइस बटालियन पीएसी के मैदान में दौड़ते दौड़ते एक लड़की अचानक गिर गई। ग्राउंड पर मौजूद डाक्टर वहां पहुंचे और उसे उठाया। महिला अभ्यर्थी तत्काल उठी और दौड़ने लगी। डाक्टरों से बोली कि मुझे दौड़ना है। समय से दौड़ को पूरा करना है। वहां मौजूद लोग भी उसकी हिम्मत को सराहने लगे थे।     
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed